बाड़मेर में गर्मी का प्रचंडता दिनों-दिन लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 6 दिनों से 45 से लेकर 48.8 डिग्री पर बाड़मेर सिक रहा है। ठीक ऐसी ही स्थिति रात में है, न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के ऊपर है। मौसम विभाग ने रात में भी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लगातार 24 घंटे भीषण गर्मी के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
थार में गर्मी का सितम गुरुवार को रेकार्ड स्तर पर पहुंच गया और अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज हुआ। लू के थपेड़े असहनीय हो गए। हालात ऐेेसे हो रहे है कि दिन तो क्या रात में भी घर से बाहर निकलने से लोग बच रहे है। आसमान में तप रहा सूरज मानो सिर के ऊपर ही महसूस हो रहा है। वहीं आग उगलती सडक़ें पर पैदल चलना तो दूर की बात दुपहिया लेकर निकलना मुश्किल हो गया।
बाड़मेर में गर्मी का प्रचंडता दिनों-दिन लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 6 दिनों से 45 से लेकर 48.8 डिग्री पर बाड़मेर सिक रहा है। ठीक ऐसी ही स्थिति रात में है, न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के ऊपर है। मौसम विभाग ने रात में भी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लगातार 24 घंटे भीषण गर्मी के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
मौसम विभाग ने अलर्ट में बाड़मेर को पर्पल जोन में रखा है। इस जोन में आने वाले जिलों में अधिकतम तापमान 48-50 डिग्री तक जाने की आशंका है। इसके बाद पिंक जोन आता है, जिसमें तापमान 50 डिग्री के ऊपर भी जा सकता है।