खास खबर

Udaipur Panther News: 4 दिन और 3 मौतें, आर्मी जवानों की नजर से दूर पैंथर, अब इसको बनाया अपना शिकार

Udaipur Panther News: आर्मी के जवानों ने पैंथर के मूवमेंट की जानकारी के लिए सर्च ऑपरेशन में तेजी लाते हुए दो और ड्रोन कैमरे लगाए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 9:37 AM IST
PANTHER NEWS

Udaipur Panther News: गोगुंदा क्षेत्र की छाली ग्राम पंचायत में आतंक मचा रहे पैंथर का चार दिन बाद भी पता नहीं चल पाया है। पैंथर के हमले से किशोरी समेत तीन की मौत होने के बाद रविवार को उंडीथल के पलेवा घाटी में पैंथर ने बैल का शिकार कर लिया।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने वहां पर एक पिंजरा लगाया है। अब क्षेत्र में पैंथर को पकड़ने के लिए 6 पिंजरे लग चुके हैं। वहीं पिंजरों की निगरानी के लिए दूर टीम लगी हुई है। पैंथर ने पलेवा घाटी में अमराराम गमेती के बैल पर हमला कर मार दिया। सवेरे बैल के मृत मिलने पर अमराराम ने वन विभाग को सूचना दी। उपखंड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी ने बताया की पैंथर की तलाश में लगातार सभी टीमें लगी हुई है, सर्च अभियान के दायरे को भी बढ़ाया गया है।

आर्मी जवानों ने बढ़ाया सर्च का दायरा, दो और ड्रोन कैमरे बढ़ाए

आर्मी के जवानों ने रविवार को पैंथर के मूवमेंट की जानकारी के लिए सर्च ऑपरेशन में तेजी लाते हुए दो और ड्रोन कैमरे लगाए। अब चार ड्रोन कैमरे से छाली ग्राम पंचायत के घने जंगल में पैंथर के मूवमेंट का पता लगाया जा रहा है।

क्षेत्र के वडुंदीया गांव में रविवार को पैंथर के पग मार्क मिले। जिसके बाद इस क्षेत्र में भी पैंथर के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सरपंच गणेशलाल खैर ने कहा कि घटना के चौथे दिन भी ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण सवेरे जल्दी व शाम होने के बाद घरों से निकल नहीं रहे हैं।

Updated on:
23 Sep 2024, 9:37 AM IST
Published on: