8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैंथर ने फिर महिला पर किया हमला, दो दिन में तीसरी मौत से ग्रामीणों में दहशत

गोगुंदा क्षेत्र की छाली ग्राम पंचायत में इन दिनों पैंथर का आतंक है। शुक्रवार को दूसरे दिन पैंथर ने फिर उमरिया फला निवासी हमेरी (50) पत्नी नाना पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Sep 2024, 8:24 PM IST

उदयपुर। गोगुंदा क्षेत्र की छाली ग्राम पंचायत में इन दिनों पैंथर का आतंक है। शुक्रवार को दूसरे दिन पैंथर ने फिर उमरिया फला निवासी हमेरी (50) पत्नी नाना पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमरी घर के थोडी दूर खेत पर घास काट रही थी। इस दौरान अचानक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। पैंथर थोडी देर महिला के पास ही खडा रहा।

आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला किया तो पैंथर महिला को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया और घने जंगल की ओर भाग गया। इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

इधर, वन विभाग की टीम दूसरे दिन भी पैंथर की तलाश में जुटी रही। बता दें, गुरुवार को पैंथर ने सुबह एक किशोरी तो शाम को एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे मार दिया था।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गुरुवार को पैंथर के हमले में हुई मौत के मामले में परिजनों को मुआवजा देने व पैंथर को पकड़ने की मांग को लेकर गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग को जाम कर दिया।