
India’s 10m air pistol mixed team: एशियन गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत के केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे की जगह कमलजीत लेंगे। यह जानकारी नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की ओर से गुरुवार को दी गई। अब कमलजीत शुक्रवार को मिक्स्ड टीम स्पर्धा में सुरुचि सिंह के साथ जोड़ी बनाएंगे। इससे पहले इस स्पर्धा के लिए केदारलिंग और सुरूची की जोड़ी मिक्स्ड टीम स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली थी।
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में गुरुवार को दोनों भारतीय निशानेबाजों के अलग-अलग प्रदर्शन के आकलन किया गया। इस स्पर्धा में केदारलिंग का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वह 568 के स्कोर के साथ 35वें स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन के आकलन के बाद केदारलिंग की जगह कमलजीत को मिक्स्ड टीम स्पर्धा के लिए शामिल किया गया।
कमलजीत ने टीम स्पर्धा के दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। कमलजीत ने 580 अंक हासिल किए और बेहद मामूली अंतर से चूककर नौवें स्थान पर रहे। वह फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक अंक पीछे रह गए। वहीं, आकाश भारद्वाज ने 579 अंक के साथ 11वां स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, केदारलिंग का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 568 अंक बनाए और 35वें स्थान पर रहे। भारत ने कुल 1727 अंक बनाए, जिससे वह चौथे स्थान पर था। लेकिन केदारलिंग के स्कोर में गिरावट का फायदा जापान ने उठाया। जापान ने 1730 अंक हासिल कर भारत को पीछे छोड़ दिया और कांस्य पदक की स्थिति में पहुंच गया। हालांकि कमलजीत के इस प्रदर्शन ने उन्हें सुरुचि के साथ भारत की मिक्स्ड टीम चुनौती में शामिल होने का मौका दिला दिया।
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। भारतीय जोड़ी से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन फाइनल में 44 अंक हासिल करने के बाद उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। चीन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि दक्षिण कोरिया ने रजत पदक अपने नाम किया। अनंतजीत और परिनाज ने 138 अंकों के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।