खेल

CWG 2026: रिकॉर्ड 8 गोल्ड जीत भारत ने एक ही दिन में बदल दी मेडल टेबल की कहानी, मेजबान स्कॉटलैंड को भी छोड़ा पीछे

CWG 2026 India Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने 8 गोल्ड समेत 16 मेडल जीतकर इतिहास रचा। बॉक्सिंग और एथलेटिक्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत पदक तालिका में 10वें से सीधे 4वें स्थान पर पहुंच गया है।
2 min read
Aug 02, 2026
CWG 2026
साक्षी चौधरी ने CWG में जीता गोल्ड (फोटो- IANS)

India At CWG 2026 Medal Table Update: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दसवें दिन भारत ने इतिहास रच दिया और एक ही दिन 8 गोल्ड सहित 16 मेडल जीतकर दसवें से सीधे चौथे स्थान पर जगह बना ली। नौवें दिन के खेल के बाद भारत के पास 5 गोल्ड मेडल सहित कुल 23 मेडल थे और भारत 10वें स्थान पर था, लेकिन खेलों के दसवें दिन बॉक्सर्स ने कमाल करते हुए पदकों की बारिश कर दी। इससे भारत अब 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के कुल 39 मेडल के साथ चौथे स्थान पर आ गया है।

पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया कायम

ऑस्ट्रेलिया अभी भी 65 गोल्ड सहित 158 मेडल के साथ पहले स्थान पर है, तो इंग्लैंड 102 पदक के साथ दूसरे और कनाडा 59 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

खेलों के दसवें दिन पहला पदक बॉक्सिंग से आया, जहां प्रीति पवार ने गोल्ड मेडल के साथ दिन की शुरुआत की। उसके बाद एथलेटिक्स के मेन्स ट्रिपल जंप में प्रवणिन चित्रावेल ने सिल्वर मेडल जीता, तो मेन्स ट्रिपल जंप में ही सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद जैसमीन लंबोरिया 57KG वूमेंस बॉक्सिंग का गोल्ड जीता। सुमन राणा ने मेन्स शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता, तो साक्षी चौधरी, प्रिया घंघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीता।

बॉक्सर्स ने जीते एक ही दिन 7 गोल्ड

खेलों के दसवें दिन भारत को 10 मेडल बॉक्सिंग से मिले, जिनमें 7 गोल्ड मेडल शामिल थे। इसके अलावा तीन मेडल एथलेटिक्स से, दो पैरा एथलेटिक्स से और एक जूडो से मिला। आपको बता दें कि ग्लासगो में जब पिछली बार 2014 में खेल हुए थे, तब भारत ने 15 गोल्ड सहित कुल 64 मेडल जीते थे। हालांकि, उस बार भारत को सबसे ज्यादा मेडल शूटिंग और रेसलिंग से मिले थे, जहां भारत ने रेसलिंग में पांच गोल्ड सहित कुल 13 पदक जीते थे, तो वहीं शूटिंग में चार गोल्ड व नौ सिल्वर सहित 17 मेडल जीते थे। इस बार ये दोनों गेम्स खेलों का हिस्सा नहीं हैं।

CWG 2026 पदक तालिका में कहां है भारत?

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
1ऑस्ट्रेलिया654152158
2इंग्लैंड264135102
3कनाडा18202159
4भारत1317939
5स्कॉटलैंड1381738
6नाइजीरिया107724
7जमैका103518
8न्यूजीलैंड811928
9वेल्स8101230
10मलेशिया83314
Updated on:
02 Aug 2026 07:40 am
Published on:
02 Aug 2026 07:40 am