खेल

विराट कोहली की बल्लेबाजी में आया बदलाव या बरकरार है पुराना अंदाज? वनडे के आंकड़े खोल रहे राज

Virat Kohli ODI Batting Performance: जानिए 2025 और 2026 में विराट कोहली का वनडे प्रदर्शन। रन, औसत, स्ट्राइक रेट, शतक और अर्धशतकों के आंकड़ों से समझें उनके बल्लेबाजी अंदाज में कितना बदलाव आया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 6:30 PM IST
Virat Kohli odi Stats
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली। (Photo- X/@BCCI)

Virat Kohli: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनके खेल में समय के साथ कई बदलाव आए हैं। एक वक्त मैदान पर आक्रामकता उनकी पहचान हुआ करती थी। लेकिन अब अनुभव और समझदारी भी उनके खेल का अहम हिस्सा बन गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किंग कोहली ने अपना बल्लेबाजी का अंदाज बदल लिया है या उनका पुराना तरीका आज भी बरकरार है? इसका जवाब 2025 और 2026 के वनडे क्रिकेट के आंकड़ों में तलाशा जा सकता है। खास तौर पर रन, औसत, स्ट्राइक रेट और शतकों का रिकॉर्ड उनकी बल्लेबाजी की तस्वीर साफ कर सकता है।

2025 में कैसा रहा विराट कोहली का प्रदर्शन?

विराट कोहली ने साल 2025 में कुल 13 वनडे मैच खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने 651 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 65.10 रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 96.16 का था। उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए। इन 13 मैचों में उनके बल्ले से कुल 54 चौके और 13 छक्के निकले।

2026 में कैसा रहा विराट कोहली का बल्लेबाजी अंदाज?

विराट कोहली की बल्लेबाजी में बदलाव आया है या नहीं, इसका पता दोनों साल के आंकड़ों की तुलना से लगाया जा सकता है। अब 6 नवंबर 2026 तक के उनके वनडे आंकड़ों पर गौर करें। उन्होंने कुल 10 वनडे मैच खेले और 626 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 69.55 रहा। सबसे खास बात उनका 120.61 का स्ट्राइक रेट रहा। साल 2026 में उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए। इस दौरान उन्होंने 59 चौके और 18 छक्के जड़े।

विराट कोहली का वनडे प्रदर्शन: 2025 vs 2026

आंकड़े20252026 (6 नवंबर तक)
वनडे मैच1310
कुल रन651626
बल्लेबाजी औसत65.1069.55
स्ट्राइक रेट96.15120.61
शतक32
अर्धशतक44
चौके5459
छक्के1318

कितना बदला है विराट कोहली का अंदाज?

विराट कोहली के 2025 और 2026 के वनडे आंकड़ों से साफ है कि उनका पुराना अंदाज आज भी बरकरार है। वह पहले भी क्रीज पर समय बिताते थे और आज भी ऐसा ही करते हैं। पहले की तरह खराब गेंदों को बाउंड्री तक पहुंचाते हैं। जरूरत पड़ने पर पारी को संभालते भी हैं।

हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि कोहली अब सिर्फ पारी संभालने वाले बल्लेबाज नहीं हैं। वह जरूरत के हिसाब से मैच का रुख तेजी से बदलने की क्षमता भी दिखा रहे हैं। उनका बढ़ता स्ट्राइक रेट इस बदलाव की गवाही देता है। यानी अनुभव के साथ उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और समझदारी का बेहतर संतुलन देखने को मिल रहा है।

Updated on:
6 Nov 2026, 6:30 PM IST
Published on: