
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होगा कार्य
श्रीगंगानगर.
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से 12 सड़कों का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन सड़कों के पुनरोद्धार पर 39 करोड़ 61 लाख रुपए खर्च होंगे।
पीडब्ल्यूडी सूत्रों के मुताबिक 12 एसजीएम से 7 एसजीएम, मिर्जेवाला से आठ क्यू वाया दौलतपुरा होते हुए लिंक रोड श्रीगंगानगर-हिंदुमलकोट, अबोहर-फाजिल्का रोड, स्टेट हाइवे 0 से 15 एच, 12 एमएलडी से दो आरकेएम ए, केसरीसिंहपुर से 11-13 एच लिंक रोड, श्रीकरणपुर-पदमपुर रोड से 40 एफ, डेलवा से नौ डीडी लिंक रोड, पदमपुर-रायसिंहनगर रोड से गंगूवाला सिखान रोड, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ लिंक रोड से 62 एनपी, प्रतापपुरा, मन्नीवाली, छापांवाली, किलांवाली से 3 एसएच 36 लिंक रोड, टी 21- वीआर नंबर 19 लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा। इनमें से सर्वाधिक राशि टी 21- वीआर नंबर 19 पर खर्च होगी।
यह है योजना
यह योजना 25 दिसंबर 2000 में शुरू हुई थी। यह योजना उन गांव या इलाकों के लिए है जहां कम से कम 500 लोगों की आबादी है। योजना का काम खत्म होने का अनुमान 2029 तक रखा गया है। इस योजना से सबसे बड़ा फायदा गांव को होगा, जहां छोटे किसान शहरों से सीधे जुड़ सकेंगे।
टेंडर आमंत्रित
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। टेंडर खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद सड़कों का उन्नयन एवं नवीनीकरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
- सुमन मनोचा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी श्रीगंगानगर।