श्री गंगानगर

Independence Day 2025: राजस्थान की इन 4 महिलाओं को लाल किले पर मिलेगा सम्मान, मिला स्पेशल गेस्ट का इनविटेशन

VJJ Program: इन महिलाओं को उनके गांव में किए गए विकास कार्यों, महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने जैसे योगदान के लिए चुना है।

less than 1 minute read
शकुंतला, श्रीगंगानगर (फोटो: सोशल मीडिया)

Rajasthan News: राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से जुड़ी 4 महिला सरपंचों को इस बार 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्पेशल गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया है। ये महिलाएं भारत सरकार की ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2.0’ के लिए सम्मानित की जाएंगी। दरअसल ये कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों के विकास और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

जानें कौन हैं पायल जांगिड़, जिन्होंने खुद का बाल विवाह रोका और बन गई हजारों बच्चियों की आवाज़

इन महिलाओं का होगा सम्मान

  1. गीता कंवर, जैसलमेर
  2. भरतराम, बाड़मेर
  3. शकुंतला, श्रीगंगानगर
  4. संजना, बीकानेर

इन महिलाओं को उनके गांव में किए गए विकास कार्यों, महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने जैसे योगदान के लिए चुना है।

BSF ने की खास व्यवस्था

बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) इन महिलाओं को दिल्ली लाने और वहां उनकी आवभगत की पूरी तैयारी कर रही है। ये महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में समारोह में हिस्सा लेंगी।

PM से मिलने की उम्मीद

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इन महिलाओं से मुलाकात कर सकते हैं। इससे उनके उत्साह और आत्मविश्वास में और बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें

मास्टर आदित्येन्द्र निर्धन बच्चों की पढ़ाई में लगाते थे वेतन की आधी धनराशि, पूरे परिवार ने ही लड़ी आजादी की लड़ाई

Updated on:
07 Aug 2025 04:33 pm
Published on:
07 Aug 2025 04:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर