श्री गंगानगर

Rajasthan Crime: 28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान, आरोपी दो बच्चों का पिता गिरफ्तार

अबोहर इलाके से युवती के सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती दो साल से शादीशुदा प्रेमी के संपर्क में थी। कहासुनी के बाद प्रेमी के सामने युवती ने लाइव सुसाइड कर लिया।
2 min read
PG girl suicide
गिरफ्तार शादीशुदा प्रेमी (फोटो-पत्रिका)

श्रीगंगानगर। अबोहर क्षेत्र में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बस स्टैंड के पीछे स्थित एक पीजी में रहने वाली युवती ने कथित रूप से अपने प्रेमी को वीडियो कॉल करने के दौरान फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब युवक ने लाइव कॉल पर युवती को यह कदम उठाते देख लिया और तुरंत पीजी पहुंच गया। हालांकि तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गांव अरनीवाला निवासी 28 वर्षीय गीता के रूप में हुई है। वह अबोहर में बस स्टैंड के पीछे स्थित एक पीजी में रह रही थी और पिछले करीब एक वर्ष से वहीं ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि गीता स्थानीय समर सिनेमा में काम करती थी।

दो साल से युवक के संपर्क में थी युवती

पुलिस जांच में सामने आया है कि गीता का रवि कुमार नामक युवक से पिछले करीब दो साल से संपर्क था। दोनों के बीच मंगलवार से एक दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद मंगलवार रात दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान युवती ने अचानक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पीजी पहुंचने से पहले युवती की मौत

बताया जा रहा है कि युवक रवि कुमार ने वीडियो कॉल के दौरान ही यह पूरी घटना देख ली। इसके बाद वह घबराकर तुरंत पीजी की ओर दौड़ा, लेकिन जब तक वह वहां पहुंचा तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। युवक की सूचना पर पीजी संचालिका मीनू अनेजा युवती के कमरे में पहुंचीं, जहां गीता फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस और युवती के परिजनों को सूचना दी गई।

मोर्चरी में रखा गया शव

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।

शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
01 Apr 2026 08:02 pm
Published on:
01 Apr 2026 08:02 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर में नकली सैन्य वर्दी सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 1,000 मीटर कपड़ा जब्त, कई दुकानों पर हुई छापेमारी

Sri Ganganagar : जिस भाई पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने चाय बनाने के बहाने घर बुलाया, कुल्हाड़ी से की बहन की हत्या

राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश

Sri Ganganagar : पुलिस की कार ने 4 महिला पटवारियों को मारी टक्कर, 2 घिसटती चली गईं, एसपी बोले- SI चला रहा था वाहन

श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस