श्री गंगानगर

Anupgarh Nagar Palika : सिर्फ 7 पार्षदों वाली भाजपा ने कैसे पलटा खेल? निखिला छाबड़ा बनीं अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष

Anupgarh Nagar Palika Adhyaksh Election 2026: भाजपा की निखिला छाबड़ा अनूपगढ़ नगरपालिका की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। सोमवार को हुए चुनाव में निखिला छाबड़ा ने कांग्रेस की सुमन चुघ को 20-15 के अंतर से हराया। पांच मतों के अंतर से मिली इस जीत के साथ भाजपा ने अनूपगढ़ नगरपालिका की सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2026, 6:42 PM IST
Anupgarh Nagar Palika
शपथ लेती नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष निखिला मोहित छाबड़ा। फोटो पत्रिका

Anupgarh Nagar Palika Adhyaksh Election 2026 : श्रीगंगानगर। भाजपा की निखिला छाबड़ा अनूपगढ़ नगरपालिका की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। सोमवार को हुए चुनाव में निखिला छाबड़ा ने कांग्रेस की सुमन चुघ को 20-15 के अंतर से हराया। पांच मतों के अंतर से मिली इस जीत के साथ भाजपा ने अनूपगढ़ नगरपालिका की सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखा। पार्षद चुनाव में 16 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल बनने वाली कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 15 वोट तक सिमट गई, जबकि महज 7 पार्षदों वाली भाजपा की प्रत्याशी निखिला छाबड़ा ने 20 वोट हासिल किए। 35 सदस्यीय बोर्ड में अध्यक्ष पद के लिए 18 वोट का आंकड़ा जरूरी था।

ऐसे में कांग्रेस अपने 16 पार्षदों के साथ बहुमत से केवल दो कदम दूर थी, जबकि भाजपा के पास महज सात पार्षद थे। निखिला को मिले 20 वोट भाजपा के अपने सात पार्षदों से 13 अधिक रहे, जबकि सुमन चुघ को कांग्रेस के 16 पार्षदों से भी एक वोट कम मिला। कांग्रेस जहां एक तरफ निर्दलीय का साथ नहीं ले पाई वही उसे क्रॉस वोटिंग भी झेलनी पड़ी। वहीं, निखिला छाबड़ा ने अपने दल की संख्या से कहीं आगे जाकर समर्थन हासिल किया।

12 निर्दलीय पार्षद रहे सत्ता की चाबी

बारह निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत के साथ ही समीकरण उलझ गए थे। दोनों प्रमुख दलों के पास अपने दम पर बहुमत नहीं था। मोहित छाबड़ा गुट निर्दलीयाें को साधने के अलावा कांग्रेस खेमे में सेंध लगाने में सफल रहा। पांच मतों के अंतर ने यह भी तय कर दिया कि पार्षद चुनाव में सीटों की बढ़त और अध्यक्ष पद के लिए समर्थन एक जैसा नहीं रहा।

वार्ड 27 से शुरू हुआ था निखिला का सफर

निखिला छाबड़ा वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्षद निर्वाचित हुई थीं। वार्ड के चुनाव परिणाम में उन्हें 418 मत मिले, जबकि निर्दलीय सुमन लता को 40 मत प्राप्त हुए। इस तरह निखिला ने 378 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की थी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिला छाबड़ा को उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी कौशल्या बिश्नोई ने पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष बावरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल, कुसुम चावला, शीतल चुघ, मोहित छाबड़ा, सुखजीत सोखी, अमित सरना सहित अन्य मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस उपाधीक्षक जेपी बेनीवाल और थानाधिकारी करतार सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था रही।

Updated on:
21 Sep 2026, 6:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: प्रेम-प्रसंग के चक्कर में घूम रहे 3 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, चोर समझकर बुलाई पुलिस

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, 8.66 करोड़ रुपए होंगे खर्च, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, पाक हैंडलर शाह के संपर्क के मिले सुबूत

Sriganganagar : 1999 के चर्चित भांभू कॉलोनी तिहरे हत्याकांड के सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, जेल से काम पर गया था बाहर

भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों की घेराबंदी, ड्रोन से नशा लाने वालों पर हाईटेक CCTV से नजर, अंधेरे में भी पढ़ेंगे नंबर प्लेट