श्री गंगानगर

ATM FRAUD : एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से निकाली राशि

एसबीआई बैंक के एक ग्राहक के खाते से एटीएम का क्लोन बनाकर चालीस हजार रुपए निकालने का मामला दर्ज ।

2 min read

श्रीगंगानगर.

शहर में पी ब्लॉक एसबीआई बैंक शाखा के एक ग्राहक के खाते से एटीएम का क्लोन बनाकर चालीस हजार रुपए निकालने का मामला बैंक की ओर से दर्ज कराया गया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक विजय अनेजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इस बैंक शाखा में छवि कुक्कड़ का खाता है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम का क्लोन बनाकर 27 व 29 सितंबर 2017 को चार बार एटीएम से दस-दस हजार रुपए करके कुल चालीस हजार रुपए निकाल लिए। यह राशि दिल्ली में स्थित एटीएम से निकाली गई।

बैंक की ओर से जब पड़ताल की गई तो पता चला कि ग्राहक के एटीएम का क्लोन बनाकर राशि निकाली गई। बैंक अधिकारियों का अंदेशा है कि ग्राहक ने अपने एटीएम को कहीं स्वैप किया होगा, जहां स्वैप मशीन में कोई चिप लगी हो सकती है, जिससे एटीएम का डाटा सेव हो गया। इसी डाटा से एटीएम का क्लोन बनाकर राशि निकाली गई हो सकती है।

पहले भी मिल चुकी है ऐसी शिकायतें
- पुलिस ने बताया कि पहले भी श्रीगंगानगर के तीन बैंक ग्राहकों के एटीएम से रुपए निकाले जाने की शिकायत मिली हैं। इनमें से दो ग्राहकों के एटीएम से दिल्ली में राशि निकाली गई थी। इन ग्राहकों ने भी एटीएम का क्लोन बनाने की बात कही थी। जबकि एक अन्य के एटीएम से रुपए निकाले गए थे। इन प्रकरणों में पुलिस जांच कर रही है।

Read more news...

Published on:
17 Apr 2018 09:06 pm
Also Read
View All