श्री गंगानगर

आधी रात राजस्थान में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, खेत में गिराई करोड़ों रुपए की ऐसी चीज, सीआईडी-पुलिस के उड़े होश

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रायसिंहनगर क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। बीएसएफ, सीआईडी और समेजा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
India Pakistan Border, Drone Drug Smuggling, Heroin Seizure, BSF Operation, Rajasthan Border News, Drug Smuggling Case, International Drug Trafficking, Punjab Smuggler Arrested, Border Security Force, CID Police Action, Heroin Recovery, Cross Border Smuggling, Pakistan Drone Activity, Rajasthan Crime News, Border Drug Network
तस्कर और जब्त हेरोइन। फोटो- पत्रिका

Sriganganagar Drug Smuggling: रायसिंहनगर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित गांव 43 पीएस की रोही क्षेत्र में सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। बीएसएफ की सूचना पर सीआईडी और समेजा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 6 किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 से 30 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

इस मामले में पंजाब से आए एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ को सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन गिराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद रविवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे सीआईडी और समेजा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव 43 पीएस की रोही में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान चने के खेत में छिपाकर रखे गए सात पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 6 किलो 400 ग्राम हेरोइन थी।

एक तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान हेरोइन की डिलीवरी लेने आए एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह निवासी फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी की गांव 43 पीएस में रिश्तेदारी है और इसी संपर्क के जरिए वह यहां हेरोइन की खेप लेने आया था।

सर्च अभियान चलाया

बताया जा रहा है कि डिलीवरी लेने के लिए आरोपी के साथ दो अन्य युवक भी आए थे, लेकिन पुलिस और बीएसएफ की कार्रवाई के दौरान वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस और बीएसएफ की ओर से मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल, पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल और सीआईडी अधिकारी बलविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। गिरफ्तार आरोपी से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, ताकि सीमा पार से हो रही इस तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Published on:
09 Mar 2026 05:29 pm