श्री गंगानगर

कड़ी सुरक्षा के बीच कांस्टेबल बनने के लिए दी परीक्षा

शनिवार को दो पारियों में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस की ओर से परीक्षार्थियों के कान की भी टार्च से जांच की गई।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 7:50 PM IST
security checking
security checking

श्रीगंगानगर.

जोधपुर और अन्य स्थानों पर नकल गिरोह गिरफ्त में आने के बाद नकल का भय इतना रहा कि शनिवार को दो पारियों में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस की ओर से परीक्षार्थियों के कान की भी टार्च से जांच की गई।

लगभग 16 हजार परिक्षार्थियों ने दो पारियों में परीक्षा दी। पुलिस को संदेह था कि कोई परीक्षार्थी कान में डिवाइस लगाकर परीक्षा में प्रवेश नहीं कर जाए। इसके अलावा परीक्षार्थियों की फुल बाजू की शर्ट भी उतरवा दी गई। इससे कई को अद्र्धनग्न अवस्था में ही परीक्षा देने जाना पड़ा।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पंद्रह पुलिसकर्मियों को बाहरी व आंतरिक व्यवस्था के लिए तैनात किया गया। जहां पुलिसकर्मियों ने नकल के भय के चलते परीक्षार्थियों की अच्छी तरह तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।

केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की सुबह आठ बजे ही कतार लग गई। जहां बाहर खड़े पुलिसकर्मी उनकी तलाशी लेकर सामान आदि को बाहर रखवाकर अंदर भेज रहे थे। जहां उनकी फिर से तलाशी हुई। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मैटल डिटेक्टर भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली।

Read more news.....

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा