
लालगढ़ जाटान. लालगढ़ स्थित सैन्य छावनी में से गुजरने वाली 24 एसडीएस माइनर में गिरने से किसान महावीर पुत्र श्री सहीराम खालिया निवासी लालगढ़ जाटान उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई। मृतक के एक 16 वर्षीय पुत्र भी है। मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है। पुलिस शव को सादुलशहर सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
आज सुबह ही माइनर में पानी आया था और नहर संभालने के लिए किसान वहां गया था।शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से वह माइनर में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। माइनर सैन्य छावनी की तारबंदी के अंदर से गुजरने के कारण आम आदमी वहां बचाने के लिए भी नहीं पहुंच सकता। किसानों ने माइनर में किसान के गिरने की आर्मी वालों को सूचना दी।
सारी औपचारिकता के बाद किसानों को अंदर जाने दिया। तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। पुलिस व सरपंच के पहुंचने पर किसानों को अंदर जाने दिया गया। यदि माइनर तारबंदी से बाहर होती तो आज किसान की जान को बचाया जा सकता था। मृतक के पिता की कुछ वर्ष पहले खेत में काम करते हुए थ्रेसर में आने से मृत्यु हो गई थी। किसानों ने माइनर को सैन्य छावनी की तारबंदी से बाहर करने की गुहार भी प्रशासन से कई बार लगाई है। केंद्र सरकार का मामला होने के कारण सुनवाई नहीं हुई।
Read more:-