श्री गंगानगर

Indian Railways : एक और रेल लिंक को केंद्र से मिली मंजूरी, 150 KM तक घट जाएगी श्रीगंगानगर से अमृतसर के बीच दूरी

Railway : रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर-पट्टी रेल लिंक परियोजना को मंजूरी दे दी है। अब श्रीगंगानगर व अमृतसर के बीच की दूरी लगभग 150 किमी तक कम हो जाएगी। राजस्थान को इसका और भी फायदा मिल सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2025, 12:59 PM IST
Firozpur Patti rail link approved Sri Ganganagar and Amritsar 150 km distance reduce
फोटो - AI

Railway : खुशखबर। रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर-पट्टी रेल लिंक परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे श्रीगंगानगर व अमृतसर के बीच की दूरी लगभग 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। 25.72 किलोमीटर लंबी यह परियोजना 764.19 करोड़ रुपए की लागत से पूरी होगी, जिसमें 166 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे।

बीकानेर-श्रीगंगानगर-अमृतसर रेलमार्ग का सफर होगा छोटा

रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के प्रयासों से स्वीकृत इस परियोजना से पंजाब के साथ-साथ राजस्थान के यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। इस नई रेल लाइन से फिरोजपुर-अमृतसर की दूरी 196 से घटकर 100 किलोमीटर रह जाएगी। साथ ही बीकानेर-श्रीगंगानगर-अमृतसर रेलमार्ग का सफर भी छोटा होगा।

करीब 10 लाख लोगों को सीधा लाभ

परियोजना से करीब 10 लाख लोगों को सीधा लाभ और 2.5 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है। यह मार्ग न केवल यात्रियों बल्कि व्यापार, रक्षा और औद्योगिक विकास के लिहाज से भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।

राजस्थान के इन जिलों को मिलेगा फायदा

फिरोजपुर-पट्टी रेल लिंक परियोजना से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले को फायदा होगा। यह परियोजना श्रीगंगानगर को मुंबई से जोड़ने वाले मार्ग का हिस्सा है। यह परियोजना श्रीगंगानगर को पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर, और अन्य शहरों से भी जोड़ेगी। श्रीगंगानगर के अतिरिक्त बीकानेर और हनुमानगढ़ को भी लाभ मिलेगा।

Updated on:
13 Nov 2025, 12:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, गुरदासपुर जेल से जुड़ा आरोपी प्रिंस का कनेक्शन; हेरोइन तस्करी मामले में ‘चाचा’ की तलाश

Rajasthan: 10 दिन बाद होने वाली थी शादी.. बस की चपेट में आने से दूल्हे की मौत, परिवार में मातम

Guru Nanak Jayanti 2026: कल श्रीगंगानगर से सूर्यनगरी तक दिखेगी रौनक, जोधपुर से है गुरु नानक देव जी का ऐतिहासिक रिश्ता

Rajasthan: IPS दंपती ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, बुजुर्गों की आपत्ति के बावजूद बेटी के जन्म पर किया ‘जळवा पूजन’

श्रीगंगानगर RDX तस्करी केस: पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर काम करता था कुलवंत उर्फ सुक्खा, हर टारगेट के लिए मिलती थी मोटी रकम