श्री गंगानगर

Indian Railways: राजस्थान में चलने वाली इन 5 स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को मिला स्थायी दर्जा, नए नंबर जारी; किराया भी कम लगेगा

Indian Railways: रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान में चलने वाली 5 स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों अब स्थायी कर दिया है। साथ ही नए नंबर भी जारी किए है। ऐसे में अब यात्रियों को किराया भी कम देना होगा।
2 min read
train
ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

श्रीगंगानगर। रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 5 स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने नियमित कर दिया है। यात्रियों की अच्छी ऑक्यूपेंसी और बढ़ती मांग को देखते हुए अब इन्हें स्पेशल के बजाय नियमित पैसेंजर ट्रेनों के रूप में संचालित किया जाएगा। जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय की अधिसूचना के बाद नए नंबर और संशोधित किराया लागू होगा। स्पेशल ट्रेन होने के कारण यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ता था। नियमित होने पर अब सामान्य पैसेंजर किराया लागू होगा, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।

साथ ही इन ट्रेनों को बिना रेलवे बोर्ड अनुमति बंद भी नहीं किया जा सकेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय की औपचारिक अधिसूचना के बाद नए नंबर और संशोधित किराया लागू कर दिया जाएगा।

इन ट्रेनों को मिला नया नंबर

1. रेलवे बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्षेत्र में संचालित पांच स्पेशल ट्रेनों के नंबर बदलकर नियमित ट्रेन नंबर जारी किए गए है। हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल (04705/04706) को अब 14709/14710 नंबर से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन हनुमानगढ़ से देर रात 1:25 बजे जयपुर के लिए रवाना होती है।

2. सादुलपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन (04777/04778) को नया नंबर 54768/54767 दिया गया है। यह ट्रेन सादुलपुर जंक्शन से सुबह 4:20 बजे हनुमानगढ़ के लिए रवाना होती है।

3. हनुमानगढ़-सादुलपुर स्पेशल ट्रेन (04776/04775) को अब 54757/54758 नंबर से चलाया जाएगा। यह ट्रेन हनुमानगढ़ से दोपहर 1:55 बजे सादुलपुर के लिए रवाना होती है।

4. श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ स्पेशल ट्रेन को नया नंबर 54769/54770 आवंटित किया गया है। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से शाम 7:25 बजे सूरतगढ़ के लिए रवाना होती है।

5. हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन (04703/04704) को नियमित नंबर 54751/54752 दिया गया है। यह ट्रेन हनुमानगढ़ जंक्शन से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर 5:35 बजे श्रीगंगानगर पहुंचती है।

Updated on:
16 Mar 2026 10:12 am
Published on:
16 Mar 2026 10:06 am
Also Read
View All
Success Story: 600 रुपए से शुरू हुआ सफर, आज 280 ट्रकों के मालिक राजस्थान के रमेश; सैकड़ों लोगों को दे रहे रोजगार

श्रीगंगानगर: एक साथ जलीं 4 चिताएं, निजी स्कूलों में रहा अवकाश, हादसे में नवविवाहित पति-पत्नी, मां और चाची की हुई थी मौत

Rajasthan: ‘नए मकान में कौन रहेगा?’, हादसे में उजड़ा पूरा परिवार, एक साथ 4 लोगों की मौत, 6 महीने पहले हुई थी बेटे की शादी

श्रीगंगानगर के बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, पत्नी के इलाज से पहले उजड़ गया परिवार

राजस्थान के 43,537 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 साल तक मिलेगी फ्री इंटरनेट, कॉल और SMS वाली सिम, आदेश जारी