श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर : रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता बुजुर्ग महिला का शव, एक हाथ से कंगन गायब

रामसिंहपुर से अपने पीहर श्रीबिजयनगर जाने के लिए ट्रेन से रवाना हुई बुजुर्ग महिला का शव चौथे दिन सोमवार को 36 जीबी के पास रेल लाइनों से कुछ दूरी पर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
2 min read
woman body found
रेलवे लाइन के किनारे मिला महिला का शव (फोटो-पत्रिका)

श्रीगंगानगर। श्रीबिजयनगर क्षेत्र में चार दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव सोमवार को 36 जीबी बस स्टैंड के पास रेलवे लाइन किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रामसिंहपुर निवासी 75 वर्षीय विद्या देवी पत्नी हुकमचंद के रूप में हुई है। बताया गया कि वह 8 मई की शाम अपने पीहर श्रीबिजयनगर आने के लिए अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन से रवाना हुई थीं। परिजनों के अनुसार उन्होंने शाम करीब साढ़े चार बजे घर से निकलते समय श्रीबिजयनगर जाने की बात कही थी, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्होंने किसी से संपर्क नहीं किया। अगले दिन जब वह वापस रामसिंहपुर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई।

रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला शव

काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने रामसिंहपुर थाने और रेलवे पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। रिश्तेदारों और परिचितों ने भी कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया। इसी बीच सोमवार को एक मजदूर ने 36 जीबी क्षेत्र में रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर कीकर के पेड़ के पास एक महिला का शव पड़ा देखा। शव की हालत खराब होने और दुर्गंध आने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एक हाथ से कंगन गायब

सूचना मिलने के बाद श्रीबिजयनगर और रामसिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों और चेहरे के आधार पर शव की पहचान विद्या देवी के रूप में की। पुलिस के अनुसार शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि महिला के एक हाथ में कंगन मौजूद था, जबकि दूसरा कंगन गायब मिला, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

महिला का हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। सोमवार शाम रामसिंहपुर में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Updated on:
12 May 2026 04:52 pm
Published on:
12 May 2026 04:51 pm
Also Read
View All
Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला

World Mental Health Day: श्रीगंगानगर में रोज 200 से ज्यादा लोग इलाज के लिए पहुंच रहे अस्पताल, जाने पीछे की वजह

Rajasthan Panchayat Elections : पंचायत चुनाव में ड्यूटी से बचने का नया खेल, पुरुष कर्मचारी बन रहे महिला!, आयोग सतर्क