श्री गंगानगर

Rajasthan Crime: बिहार से मजदूरी करने आई युवती से सामूहिक बलात्कार का प्रयास, एक आरोपी मौके से पकड़ा गया, दूसरा फरार

वारदात के दौरान युवती मौके पर बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे घर ले गए। होश आने के बाद पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे पकड़ लिया था और उसके कपड़े फाड़ दिए।

less than 1 minute read
Girl
प्रतीकात्मक तस्वीर- पत्रिका

श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर नगर इलाके में बिहार से मजदूरी करने आए परिवार की एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, वह मूलतः बिहार के रहने वाले हैं और इन दिनों पास के ही एक गांव में मजदूरी का कार्य करते हैं।

आरोप है कि मंगलवार शाम को उनकी पुत्री शौच के लिए बाहर गई थी। तभी गांव के दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और बलात्कार का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के पिता मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया।

युवती ने क्या कहा ?

वारदात के दौरान युवती मौके पर बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे घर ले गए। होश आने के बाद पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे पकड़ लिया था और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उससे बलात्कार का प्रयास किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रूघाराम नायक और लालचंद नायक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Published on:
18 Sept 2025 10:19 pm