श्री गंगानगर

राजस्थान में यहां अंधड़ के साथ गिरे चने के आकार के ओले, बदल गया मौसम का मिजाज

राजस्थान में यहां अंधड़ के साथ गिरे चने के आकार के ओले, बदल गया मौसम का मिजाज  

less than 1 minute read
rain in rajasthan

श्रीगंगानगर ।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मंगलवार को श्रीगंगानगर के मौसम में खासा असर देखने को मिला। श्रीगंगानगर के नींदड़दा ग्राम पंचायत के बनोटा गांव में मंगलवार को गोली के समान ओले गिरे। प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। कई क्षेत्रों में धूलभरी आंधियां चली। कई जगह बरसात हुई और कई जगह चने के समान ओले गिरे। इसके चलते ही प्रदेश में तापमान भी गिर गया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट शुरू, अब प्रदेश महिला कांग्रेस ने बदले 5 जिलों के अध्यक्ष


श्रीगंगानगर के नींदड़दा ग्राम पंचायत के बनोटा गांव में मंगलवार को गोली के समान ओले गिरे। मंगलवार को अपरान्ह करीब तीन से चार बजे के बीच अचानक तेज अंधड़ चलने लगा। इसके कुछ समय बाद ही अंधड़ के साथ आसमान से गोली के आकार के ओले गिरने शुरू हो गए। करीब दस मिनट तक ओले गिरते रहे। तेज अंधड़ के कारण कई लोगों के चारे आदि अंधड़ के साथ उड़ गए। वहीं कई पेड़ धराशाही हो गए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 5 दिन तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और बादल छाए रहेंगे। साथ ही आंशिक क्षेत्र में धूलभरी हवाएं भी चल सकती है।


राजस्थान में यहां भी बारिश के साथ गिरे ओले

राजस्थान में जयपुर के कई इलाकों में भी हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरवाट दर्ज की गई। साथ ही कोटा शहर में भी सुबह बादल छाए रहे। दोपहर को धूप का असर रहा। दोपहर बाद करीब तीन बजे 15-18 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चली। शहर के आंशिक क्षेत्र में बरसात भी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोटा जिले के सांगोद, कुंदनपुर, सीमल्या, सुल्तानपुर, अयाना, इटावा क्षेत्र में भी शाम को तेज हवाएं चली। कई जगह पर बरसात हुई। कोटा शहर का अधिकतम 42.8, न्यूनतम 29.4 डिग्री हो गया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में यहां अचानक ढाबे पर पहुंच गए सलमान, वायरल हुआ वीडियो
Published on:
15 May 2018 09:52 pm
Also Read
View All