10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट शुरू, अब प्रदेश महिला कांग्रेस ने बदले 5 जिलों के अध्यक्ष

राजस्थान में कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट शुरू, अब प्रदेश महिला कांग्रेस ने बदले 5 जिलों के अध्यक्ष  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

May 15, 2018

कमेटियों के गठन पर खींचतान

कमेटियों के गठन पर खींचतान

जयपुर

राजस्थान में चुनावी सुगबुगाहट के चलते प्रदेश महिला कांग्रेस में भी बदलाव हुआ है। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पांच जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इस विस्तार में 8 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव और 5 सचिव बनाए गए हैं। इस दौरान महिला कांग्रेस ने एनजीओ प्रकोष्ठ का भी गठन किया है।

आदेशों के अनुसार प्रदेश महासचिव कविता गुर्जर को जयपुर देहात महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। शोभा देवी (पार्षद) को जालोर, लीना शर्मा (सचिव, आईटी प्रकोष्ठ पीसीसी) को धौलपुर, संतु देवी (पूर्व सरपंच) को बांसवाडा और प्रियंका नंदवाना (पार्षद एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) को बारां जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह स्पर्धा चौधरी, सावित्री मीणा (जिला परिषद सदस्य, अलवर), कुती देवड़ा परिहार (डायरेक्टर नागरिक सहकारी बैंक जोधपुर), शीला सैनी (पूर्व अध्यक्ष, जयपुर शहर), विजय बाला शर्मा, तारा पूनिया (सरपंच), मंजू मेघवाल (पूर्व जिला प्रमुख, सिरोही) और अंजना खत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरोज गुर्जर (पूर्व जिला प्रमुख, टोंक), मृदुला कोठारी, सोनाक्षी वशिष्ठ, मंजू बलाई, बबीता दिल्लीवाल एडवोकेट, संजीता सिहाग, विमला गुर्जर, तारा बेनीवाल, मंजू सैनी, मालती शर्मा, राजबाला यादव, गीता वर्मा (बूंदी) सारिका सिंह, विमला जाजोरिया (अध्यक्ष जयपुर देहात) और कमला विश्नोई (पार्षद गंगानगर) को महासचिव बनाया गया है। अनीता जाटव, कंचन मीणा, मीना पालीवाल (पंचायत समिति सदस्य), हमीदा बानो (पार्षद किशनगढ़), अर्चना शर्मा एडवोकेट (माउंट आबू) को प्रदेश सचिव बनाया गया है।


पहले भी बदले जा चुके है 8 जिलों के अध्यक्ष

इससे पहले काग्रेस ने अशोक गहलोत के आदेश पर राजस्थान में चुनावी रणनीति के चलते कांग्रेस ने आठ जिलों में अध्यक्ष बदल दिए हैं। जिले में अध्यक्ष बदलने से चुनावी समय में राजस्थान की राजनीती में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने आठ जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी। राजस्थान में झालवाड़, जैसलमेर , झुंझुनूं , कोटा , सीकर, टोंक , सिरोही समेत भीलवाड़ा जिले के अध्यक्ष बदल दिए गए थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आदेश जारी कर नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई थी।