श्री गंगानगर

Rajasthan Crime: शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड के संपर्क में थी अंजू, ऐसे कराई पति की हत्या, पुलिस खुलासे में चौंकाने वाला मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि आशीष की शादी करीब तीन माह पूर्व अंजू उर्फ अंजली से हुई थी। शादी के बाद भी अंजली का अपने प्रेमी संजय से संपर्क बना रहा।
2 min read
Sri Ganganagar Crime
दोनों की शादी के दौरान की तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

श्रीगंगानगर। रावला थाना क्षेत्र के चक एक केएलएम में हुए आशीष सांसी हत्याकांड में गिरफ्तार मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, मफलर और अन्य सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है।

रावला सीआई बलवंत राम के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी सादुलशहर निवासी अंजू उर्फ अर्जु उर्फ अंजली (23), उसका प्रेमी जगदम्बा कॉलोनी श्रीगंगानगर निवासी संजय उर्फ संजू (25), संजय का दोस्त सादुलशहर निवासी रोहित उर्फ रॉकी (20) और जगदम्बा कॉलोनी निवासी बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) शामिल हैं।

रात को पति के साथ घूमने निकली

रावला थाने में 31 जनवरी को चक एक केएलएम निवासी बजीरचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी की रात करीब नौ बजे उसका भतीजा आशीष कुमार अपनी पत्नी के साथ घूमने निकला था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

शरीर पर मिले थे चोट के निशान

शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का बताया गया था, लेकिन पुलिस अनुसंधान के दौरान मृतक के शरीर पर आई चोटों की प्रकृति संदिग्ध पाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें और गला घोंटने के संकेत मिलने से यह स्पष्ट हुआ कि आशीष की हत्या की गई।

शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी अंजू

पुलिस जांच में सामने आया कि आशीष की शादी करीब तीन माह पूर्व अंजू उर्फ अंजली से हुई थी। शादी के बाद भी अंजली का अपने प्रेमी संजय से संपर्क बना रहा। कुछ समय बाद वह ससुराल छोड़कर पीहर सादुलशहर चली गई, जहां उसने प्रेमी के साथ मिलकर आशीष की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत वह दोबारा ससुराल लौटी और रोज की तरह पति के साथ रात में घूमने जाने लगी।

30 जनवरी की रात अंजली ने आशीष को बहाने से सुनसान सड़क पर ले जाकर पहले से झाड़ियों में छिपे आरोपियों को इशारा किया। इसके बाद आरोपियों ने डंडों से सिर पर वार कर उसे बेहोश किया और मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी।

ऐसे खुला हत्या का राज

हत्या के बाद घटना को लूट और दुर्घटना का रूप देने के लिए अंजली ने अपने पति का मोबाइल और अपने झुमके आरोपियों को दे दिए। जब परिजनों ने आशीष के मोबाइल पर कॉल किया, तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया, जिससे संदेह गहरा गया। जिस स्थान को दुर्घटना स्थल बताया गया, वह सिंगल सड़क है, जहां वाहनों की आवाजाही कम रहती है। कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ से बचने का नाटक

पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित उर्फ रॉकी ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए बेहोशी का नाटक किया और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खुद को कंपकंपाने लगा। हालांकि चिकित्सकीय जांच में वह स्वस्थ पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ जारी रखी।

Updated on:
05 Feb 2026 11:17 pm
Published on:
06 Feb 2026 06:10 am
Also Read
View All
Rajasthan Accident : श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ थर्मल में हादसा, कोल हैंडलिंग प्लांट के बंकर से श्रमिक की गिरने से मौत, भारी आक्रोश

पाकिस्तान में बैठा अंडरवर्ल्ड डॉन सोशल मीडिया पर करता था राजस्थान के युवाओं से दोस्ती, 2 जिलों से संदिग्ध युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: हेरोइन तस्करी में बड़ा खुलासा, पंजाब तक सप्लाई की थी प्लानिंग, मुख्य आरोपी जस्सी की पत्नी गिरफ्तार

Pulse Processing Unit : श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में लगेगी हाईटेक दाल प्रोसेसिंग यूनिट, ₹25 लाख तक मिलेगा अनुदान

Indian Railways: सरहद का स्टेशन अब बनेगा रेल शक्ति का हब, श्रीगंगानगर को मिली 174.26 करोड़ की सौगात