श्री गंगानगर

Rajasthan Crime: दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान से चांदी की दो चेन पार, युवक-युवती सीसीटीवी में कैद

गजसिंहपुर कस्बे में गुरुवार को एक ज्वैलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। गहने खरीदने के बहाने आए युवक-युवती ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर चांदी की दो चेन पार कर दी।
2 min read
sri Ganganagar crime
कैमरे की तरफ देखता युवक-सीसीटीवी फुटेज

श्रीगंगानगर। जिले के गजसिंहपुर कस्बे में गुरुवार को एक ज्वैलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। गहने खरीदने के बहाने आए युवक और युवती ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर चांदी की दो चेन पार कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

थानाधिकारी सुरेश बिश्नोई (प्रशिक्षु आरपीएस) ने बताया कि कस्बे की एक ज्वैलरी दुकान में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवती मौका पाकर चांदी की चेन चुराते हुए दिखाई दे रही है।

ऐसे दिए वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार गुरुवार अपराह्न करीब चार बजे युवक-युवती गहने खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचे। दोनों ने दुकानदार से चांदी की चेन दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने काउंटर पर कई चेन निकालकर उनके सामने रख दीं। कुछ देर तक दोनों चेन देखते रहे और फिर पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर दुकानदार से अन्य डिजाइन दिखाने को कहा। इसी दौरान दुकानदार जब काउंटर से थोड़ा हटकर दूसरी जगह गया तो युवती ने मौका देखकर काउंटर पर रखी दो चेन उठा लीं। इसके बाद दोनों ने चेन पसंद नहीं आने की बात कही और दुकान से बाहर निकल गए।

40 ग्राम की चेन चोरी

दुकानदार जब चेन वापस समेटने लगा तो उसे दो चेन कम मिलीं। उसने तुरंत आसपास दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। दुकानदार के अनुसार चोरी हुई दोनों चेन का कुल वजन करीब 40 ग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

हालांकि, खबर लिखे जाने तक दुकानदार की ओर से थाने में औपचारिक परिवाद दर्ज नहीं कराया गया, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक-युवती की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद कस्बे में इस वारदात को लेकर चर्चा का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी दोनों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Updated on:
05 Mar 2026 09:21 pm
Published on:
05 Mar 2026 09:21 pm
Also Read
View All
Success Story: 600 रुपए से शुरू हुआ सफर, आज 280 ट्रकों के मालिक राजस्थान के रमेश; सैकड़ों लोगों को दे रहे रोजगार

श्रीगंगानगर: एक साथ जलीं 4 चिताएं, निजी स्कूलों में रहा अवकाश, हादसे में नवविवाहित पति-पत्नी, मां और चाची की हुई थी मौत

Rajasthan: ‘नए मकान में कौन रहेगा?’, हादसे में उजड़ा पूरा परिवार, एक साथ 4 लोगों की मौत, 6 महीने पहले हुई थी बेटे की शादी

श्रीगंगानगर के बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, पत्नी के इलाज से पहले उजड़ गया परिवार

राजस्थान के 43,537 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 साल तक मिलेगी फ्री इंटरनेट, कॉल और SMS वाली सिम, आदेश जारी