श्री गंगानगर

PAK हैंडलर के जाल में फंसा राजस्थान का रॉकी, खरीदे अवैध हथियार; लुधियाना में पकड़े आतंकी मॉड्यूल से कनेक्शन आया सामने

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने एक युवक से अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि उसने पंजाब में पकड़े गए रामलाल के साथ हथियार खरीदे थे।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2025, 11:31 AM IST
Rocky-Nehra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो: पत्रिका

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने एक युवक से अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गांव हरीपुरा 26 जीबी निवासी राकेश उर्फ रॉकी नेहरा है। कोतवाली सीआई पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि इस आरोपी को केन्द्रीय बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने जस्सासिंह मार्ग से दबोचा है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी के पंजाब में पकड़े गए रामलाल से कितने गहरे संबंध है, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन ने बताया कि पिछले सप्ताह लुधियाना में पंजाब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो आंतकी घायल हुए थे। इसमें एक आरोपी श्रीगंगानगर के लालगढ थाना क्षेत्र गांव ताखरांवाली निवासी रामलाल था, जबकि दूसरा आंतकी अबोहर क्षेत्र गांव शेरेवाला निवासी दीपू था। आरोपी रामलाल मजदूरी करता था, लेकिन पैसों के लालच में वह पाकिस्तानी हैंडलर जसवीर सिंह उर्फ चौधरी के जाल में फंस गया। आरोपी रामलाल के कब्जे स पंजाब पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड व पांच पिस्टल जब्त की थी। रामलाल से बरामद किए गए अवैध हथियार की खेप आरोपी राकेश उर्फ रॉकी नेहरा के पास पाए गए हथियार जैसी है। प्रारंभिक पूछताछ में राकेश ने स्वीकारा कि उसने रामलाल के साथ हथियार खरीदे थे।

लुधियाना में पकड़े गए आंतकियों से जुड़े रॉकी के तार

सीआइ कोतवाली पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश उर्फ रॉकी के तार लुधियाना में पकड़े गए आंतकियों से जुड़े होने की बात सामने आई है। इस आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तस्दीक के लिए लुधियाना लेकर भी जाएंगे। फिलहाल आर्म्स एक्ट में इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए है।

पंजाब में पकड़े गए थे दो आरोपी

21 नवम्बर को पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी रामलाल और दीपू का पीछा किया था। इस टीम को सूचना मिली कि पंजाब और अन्य राज्यों में ग्रेनेड से हमला करने के लिए पाकिस्तानी हैंडलर ने दो युवकों को लुधियाना भेजा हुआ है, वे कभी भी ग्रेनेड से हमला कर दिल्ली जैसा बम ब्लास्ट कर सकते है। इस सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस की इस स्पेशल टीम ने जाल बिछाया। आरोपी रामलाल और दीपू जब पुलिस की घेराबंदी में आए, तब पुलिस ने हथियार डालने की चेतावनी दी। लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दिए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आतंकी के पेट व छाती और दूसरे आंतकी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया था।

Updated on:
27 Nov 2025, 11:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम