श्री गंगानगर

Rajasthan Accident: श्रीगंगानगर में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराने के बाद दीवार पर अटकी SUV, पुल से​ नीचे गिरा ड्राइवर; दर्दनाक मौत

Sriganganagar Accident: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2025, 11:50 AM IST
हादसे के बाद पुल की दीवार पर अटकी क्षतिग्रस्त एसयूवी। फोटो: पत्रिका

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सूरतगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 पर मानकसर पुल पर सुबह करीब तीन बजे हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि एसयूवी पुल की दीवार पर अटक गई और चालक पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में एसयूवी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से नीचे उतरवाया।

घर जाते समय हुआ हादसा

सिटी थाना के हैड कांस्टेबल महावीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुरली सिंधी (32) पुत्र भगवानदास निवासी वार्ड 27 सूरतगढ़ के रूप में हुई है। वह भगवानसर के पास होटल चलाता था। बुधवार अलसुबह वह अपनी गाड़ी से घर आ रहा था। तभी मानकसर पुल पर ट्रेलर और एसयूवी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

एसयूवी पुल की दीवार पर अटकी

हादसे के बाद बेकाबू एसयूवी पुल की दीवार पर अटक गई। लेकिन, मुरली सिंधी पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद ट्रेलर में लगी आग

वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में लगी बैटरी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

Also Read
View All
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, गुरदासपुर जेल से जुड़ा आरोपी प्रिंस का कनेक्शन; हेरोइन तस्करी मामले में ‘चाचा’ की तलाश

Rajasthan: 10 दिन बाद होने वाली थी शादी.. बस की चपेट में आने से दूल्हे की मौत, परिवार में मातम

Guru Nanak Jayanti 2026: कल श्रीगंगानगर से सूर्यनगरी तक दिखेगी रौनक, जोधपुर से है गुरु नानक देव जी का ऐतिहासिक रिश्ता

Rajasthan: IPS दंपती ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, बुजुर्गों की आपत्ति के बावजूद बेटी के जन्म पर किया ‘जळवा पूजन’

श्रीगंगानगर RDX तस्करी केस: पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर काम करता था कुलवंत उर्फ सुक्खा, हर टारगेट के लिए मिलती थी मोटी रकम