श्री गंगानगर

सूरतगढ़ में किराए के कमरे में ​छिपा था SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक का मास्टरमाइंड, 50,000 के इनामी को SOG ने यूं दबोचा

SI Recruitment Exam-2021: प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता को दांव पर लगाने और लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एसआइ भर्ती परीक्षा- 2021 के पेपर लीक गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
2 min read
SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक का मास्टरमाइंड अशोक बिश्नोई अरेस्ट, पत्रिका फोटो
SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक का मास्टरमाइंड अशोक बिश्नोई अरेस्ट, पत्रिका फोटो

SI Recruitment Exam-2021: प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता को दांव पर लगाने और लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एसआइ भर्ती परीक्षा- 2021 के पेपर लीक गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में वांछित मास्टरमाइंड और एसओजी जयपुर की ओर से घोषित 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी अशोक बिश्नोई को डीएसटी फलोदी ने दबोचा और एसओजी के सुपुर्द कर दिया।

फलौदी एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि आरोपी अशोक पुत्र जगमालराम बिश्नोई निवासी मटोलचक (खारा), थाना फलोदी करीब ढाई साल से फरार था। आरोपी ने नाम, पहचान और वेश बदलकर देश के अलग-अलग हिस्सों में छिपकर रहना शुरू किया था।

सूरतगढ़ में किराए के कमरे से यूं दबोचा

डीएसटी के कांस्टेबल किशनाराम को जानकारी मिली कि आरोपी श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में छिपा है। अशोक रीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सुनील के नाम से किराए के कमरे में रह रहा था। टीम ने चालाकी से उसे कमरे से बाहर बुलाकर दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए बेंगलुरु, जोधपुर सहित कई स्थानों पर फरारी काटी। आरोपी से पेपर लीक नेटवर्क को लेकर कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है। दबोचने के बाद आरोपी अशोक को एसओजी जयपुर को सुपुर्द कर दिया गया।

इसलिए चुना सूरतगढ़ को

पुलिस जांच में सामने आया है कि सूरतगढ़ शिक्षा का बड़ा केंद्र होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा यहां आकर किराये के कमरों में रहते हैं। क्षेत्र शांत है और बाहरी व्यक्ति पर आसानी से किसी का ध्यान नहीं जाता।

आरोपी ने इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए सूरतगढ़ को छिपने के लिए चुना। फलौदी पुलिस ने आरोपी के परिचितों के पास आई लोकेशन के आधार पर उसकी सूरतगढ़ में मौजूदगी की पुष्टि की और दबोच लिया।

अब तक 137 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते एक महीने पहले 3 प्रशिक्षु एसआई और एक डमी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इन प्रशिक्षु एसआई ने लिखित परीक्षा में स्वयं के स्थान पर डमी अभ्यर्थियों को बैठाकर अवैध रूप से चयन हासिल किया था। इस मामले में अब तक एसओजी 63 एसआई, 6 चयनित एसआई सहित कुल 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुकी है।

Updated on:
03 Feb 2026 01:08 pm
Published on:
03 Feb 2026 01:08 pm
Also Read
View All
जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video

Sri Ganganagar: स्कूल के वाटर कूलर से करंट लगने पर 9 साल के छात्र की मौत! परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, रखी यह शर्त

श्रीगंगानगर: ₹50 हजार देकर ‘यहोवा की शरण’ में बुलाने का खेल! अनूपगढ़ में धर्मांतरण का खुलासा, पंजाब से जुड़े तार