श्री गंगानगर

Rajasthan Accident: तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, मह‍िला थाना प्रभारी की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल

High Speed Car Hit Police Jeep: श्रीगंगानगर में गश्त के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें पुरानी आबादी थाने की महिला थानाधिकारी ज्योति नायक की दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
हादसे की फोटो: पत्रिका

SHO Jyoti Nayak Died In Sri-Gangangar Accident: राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुरानी आबादी थाने की महिला थानाधिकारी (SHO) ज्योति नायक की मौत हो गई। हादसा दुर्गा मंदिर के पास पुलिस वाहन से गश्त के दौरान हुआ। दरअसल सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में बुरी तरह चिपक गए शव; हाईवे पर मची चीख-पुकार

पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल महिला थानाधिकारी को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया।

कार चालक भी गंभीर घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार चालक भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे को लेकर जांच शुरू

हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर के कारणों, वाहन की गति, सड़क की स्थिति और अन्य परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।

ये भी पढ़ें

Jaipur Crime : टैक्सी चलाने की आड़ में बना ड्रग्स और कॉल गर्ल सप्लायर, जयपुर पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Published on:
11 Feb 2026 08:33 am
Also Read
View All
Rajasthan Crime: 28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान, आरोपी दो बच्चों का पिता गिरफ्तार

RBSE 12th Result: 93.80 फीसदी नंबर देख फफक पड़ी नकिता की मां, बोली- रिजल्ट देखने के लिए जिंदा नहीं बची, लेकिन वादा निभा गई बेटी

सूरतगढ़: एसडीएम कार्यालय के पास पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

Rajasthan: ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली, 500 मीटर दूर घरों तक दौड़ा तेज करंट, तीन बच्चे बुरी तरह झुलसे

राजस्थान के नौकरीपेशा लोगों के काम की खबर: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम, पैन कार्ड से लेकर टैक्स तक हुए बड़े बदलाव

अगली खबर