श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर: बार-बार बंद हो रही थी बाइक, मैकेनिक ने टंकी खोली तो निकला आधा पानी और आधा पेट्रोल

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर जिले में एक बाइक बार-बार बंद होने लगी। मैकेनिक ने टंकी से पेट्रोल निकालकर बोतल में भरा तो उसमें करीब आधा पानी और आधा पेट्रोल मिला। बाइक चालक ने बताया कि उसने पेट्रोल अधिकृत पंप की बजाय खुले में बेचने वाले विक्रेता से खरीदा था।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2026, 1:06 PM IST
Sri Ganganagar Water in Petrol
मैकेनिक की दुकान पर बाइक की टंकी में पेट्रोल के साथ निकला पानी (पत्रिका फोटो)

Sri Ganganagar Water in Petrol: श्रीगंगानगर: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं, लेकिन अब पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। श्रीगंगानगर जिले के एल ब्लॉक क्षेत्र में मिलावटी पेट्रोल के कारण एक बाइक सवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी बाइक बार-बार बंद होने लगी। चालक को अपनी इमरजेंसी ड्यूटी पर पहुंचना था, इसलिए वह बिना वक्त गंवाए बाइक को पास के ही एक स्थानीय मैकेनिक संजीव की दुकान पर ले गया। मामला इमरजेंसी ड्यूटी का होने के कारण मिस्त्री संजीव ने भी बिना देरी किए तुरंत बाइक की जांच शुरू कर दी।

बोतल में खुली मिलावट की पोल

जांच करते समय मिस्त्री संजीव को बाइक के फ्यूल सिस्टम पर कुछ शक हुआ। उसने असलियत जानने के लिए बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाला और उसे पारदर्शी प्लास्टिक की एक खाली बोतल में भर दिया। कुछ ही मिनटों में बोतल के अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए।

बोतल के भीतर साफ तौर पर दो अलग-अलग परतें बन चुकी थीं। भारी होने के कारण पानी बोतल में नीचे बैठ गया था और पेट्रोल ऊपर तैर रहा था।

आधा पेट्रोल और आधा पानी

मैकेनिक संजीव ने बताया कि उस तेल में लगभग 50 फीसदी पेट्रोल और 50 फीसदी पानी मिला हुआ था। इसके बाद मिस्त्री ने बाइक की टंकी को पूरी तरह साफ किया, दूषित ईंधन को बाहर निकाला और उसमें नया व साफ पेट्रोल डाला। इसके बाद बाइक बिल्कुल ठीक हो गई और सामान्य रूप से चलने लगी।

खुले में बिकने वाले तेल का था खेल

जब बाइक चालक से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसने यह पेट्रोल किसी अधिकृत पेट्रोल पंप से नहीं खरीदा था। बल्कि उसने गली-मोहल्ले में अवैध रूप से खुले में पेट्रोल बेचने वाले एक स्थानीय वेंडर से लिया था।

मिस्त्री संजीव ने चेतावनी देते हुए कहा कि चंद रुपयों के अधिक मुनाफे के चक्कर में ये अवैध विक्रेता लोगों की जान और गाड़ी दोनों से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा मिलावटी तेल डालने से गाड़ी का कीमती इंजन पूरी तरह सीज और खराब हो सकता है। इसीलिए हमेशा प्रामाणिक पेट्रोल पंप से ही ईंधन भरवाना चाहिए।

Updated on:
14 Jun 2026, 1:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला