श्री गंगानगर

प्रेम कहानी का दुखद अंत; श्रीगंगानगर में किशोरी के बाद नहर में मिला लापता युवक का शव, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया है। पिछले सप्ताह घमूड़वाली थाना क्षेत्र की बारहमासी नहर में मिली किशोरी की लाश के बाद अब श्रीगंगानगर के लापता युवक का शव भी उसी नहर से बरामद हुआ है।
2 min read
Barahmasi canal
फोटो पत्रिका नेटवर्क

श्रीगंगानगर। सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया है। पिछले सप्ताह घमूड़वाली थाना क्षेत्र की बारहमासी नहर में मिली किशोरी की लाश के बाद अब श्रीगंगानगर के लापता युवक का शव भी उसी नहर से बरामद हुआ है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। चूनावढ़ क्षेत्र में यह शव मिलने पर हनुमानगढ़ पुलिस ने आकर ​शिनाख्त की।पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान श्रीगंगानगर के इंदिरा चौक क्षेत्र निवासी गौरव बोस के रूप में हुई है।

उसका हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी करीब 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे बातचीत के बाद दोस्ती गहरी होती चली गई।

नहर से मिला था किशोरी का शव

जांच में सामने आया है कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थीं। पिछले सप्ताह घमूड़वाली थाना क्षेत्र में बारहमासी नहर से स्कूल ड्रेस पहने एक किशोरी का शव मिला था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने फोटो वायरल किए, जिसके बाद हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। बताया गया कि किशोरी 13 मई से घर से लापता थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो श्रीगंगानगर निवासी गौरव बोस से नियमित बातचीत के तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वह भी घर से लापता पाया गया।

सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था संपर्क

हनुमानगढ़ जंक्शन थाना अधिकारी रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की पुष्टि हुई है। अब युवक का शव मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

सीआई ने बताया कि किशोरी और युवक एक साथ नहर में संभवतया खुदकुशी करने के लिए कूदे हुए होंगे, अभी इस पहलू पर जांच की जा रही है। बता दें कि श्रीगंगानगर में गौरव के परिजन दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस पूछताछ के नाम पर उनके घर पहुंची और तलाशी लेकर गौरव का मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई। परिजनों ने युवक की तलाश में तेजी लाने की मांग भी की थी।

Updated on:
23 May 2026 05:13 pm
Published on:
23 May 2026 04:59 pm
Also Read
View All
Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला

World Mental Health Day: श्रीगंगानगर में रोज 200 से ज्यादा लोग इलाज के लिए पहुंच रहे अस्पताल, जाने पीछे की वजह