श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और महिला जांच के घेरे में, महकदीप से संपर्क का शक; जानें होटल में क्यों पहुंची पुलिस?

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियां एक संदिग्ध महिला से पूछताछ कर रही हैं। वहीं, गिरफ्तार महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को होटल, मोबाइल और टॉर्च की दुकानों पर ले जाकर तस्दीक कराई गई।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 1:14 PM IST
sriganganagar railway track blast mahakdeep kaur and devendra singh
Sriganganagar Railway Track Blast Mahakdeep Kaur And Devendra Singh (Patrika File Photo)

Sriganganagar Railway Track Blast: श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। करीब 24 घंटे पहले हनुमानगढ़ से लाई गई एक संदिग्ध महिला से विभिन्न जांच एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला को हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में रखकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध महिला मूल रूप से हनुमानगढ़ जिले की रहने वाली है, लेकिन पिछले कुछ समय से श्रीगंगानगर में रह रही थी। जांच अधिकारियों को संदेह है कि उसका रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की मुख्य आरोपी महकदीप कौर से संपर्क हो सकता है। इसी आधार पर महिला की गतिविधियों और उसके संपर्कों की गहनता से जांच की जा रही है।

पंजाब दौरे के कारणों की पड़ताल

जांच में सामने आया है कि संदिग्ध महिला घटना से पहले पंजाब गई थी। जांच एजेंसियां अब उसके पंजाब दौरे के कारणों और इस दौरान किन लोगों से उसकी मुलाकात या बातचीत हुई, इसकी जानकारी जुटा रही हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला का पंजाब जाना रेलवे ट्रैक विस्फोट की साजिश से जुड़ा था या नहीं। जांच एजेंसियां महिला के मोबाइल फोन की गतिविधियों, कॉल डिटेल, संपर्कों और अन्य लोगों से उसके संबंधों की पड़ताल कर रही हैं।

अभी पुलिस को नहीं सौंपी गई महिला

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि जांच एजेंसियों ने जिस महिला को पूछताछ के लिए लिया था, उससे पूछताछ का दौर संभवत: जारी है। हालांकि, अभी तक उसे पुलिस के सुपुर्द नहीं किया गया है। ऐसे में उसकी भूमिका और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

होटल से मोबाइल और टॉर्च की दुकान तक पहुंची पुलिस

रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट करने के मामले में गिरफ्तार पंजाब के गुरदासपुर निवासी महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। बुधवार को जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी दोनों आरोपियों को लेकर श्रीविजयनगर पहुंचे। यहां ब्लास्ट से पहले उनके ठहरने और खरीदारी से जुड़े स्थानों पर ले जाकर तस्दीक कराई गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी तीन नवंबर को ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने से पहले पंजाब से यहां पहुंचे थे। इसके बाद वे श्रीविजयनगर बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ठहरे थे। बुधवार को जांच अधिकारी दोनों आरोपियों को इसी होटल में लेकर पहुंचे और उनके ठहरने से संबंधित तथ्यों की तस्दीक कराई।

मोबाइल एक्सेसरीज और टॉर्च की खरीदारी की पुष्टि

होटल में तस्दीक के बाद जांच अधिकारी दोनों आरोपियों को मोबाइल फोन की एक दुकान पर लेकर गए। यहां उन्होंने घटना से पहले मोबाइल एक्सेसरीज खरीदी थीं। इसके अलावा पुलिस टीम उन्हें एक अन्य दुकान पर भी लेकर पहुंची, जहां से उन्होंने टॉर्च खरीदी थी। इन दुकानों पर आरोपियों की खरीदारी से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की पुष्टि करने की कोशिश की गई।

ब्लास्ट से पहले की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही जांच एजेंसी

जांच अधिकारी पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तीन नवंबर से पहले की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रहे हैं। पंजाब से श्रीविजयनगर पहुंचने, होटल में ठहरने और अलग-अलग दुकानों से सामान खरीदने से जुड़े तथ्यों की तस्दीक इसी जांच का हिस्सा है। पुलिस अब आरोपियों की गतिविधियों, खरीदारी और अन्य संपर्कों से जुड़े साक्ष्यों का मिलान कर रही है, ताकि ब्लास्ट से पहले की पूरी घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

Updated on:
19 Nov 2026, 1:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: ‘जिस खेत में सीमा पार से गिरी नशा की खेप… कब्जे में लेगी सरकार’, पुलिस ने जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से ठीक पहले क्या कर रहे थे महकदीप कौर और देवेंद्र? CCTV से हुआ खुलासा

Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव