श्री गंगानगर

Video : धुंध में हादसे रोकने को पशुओं के लगाए स्टीकर

धुंध में सड़कों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस की ओर से शाम को पदमपुर बाइपास पर घूम रहे आवारा पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर वाले स्टीकर लगाए गए।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2017, 9:00 PM IST
stickers
stickers

श्रीगंगानगर.

धुंध में सड़कों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस की ओर से मंगलवार शाम को पदमपुर बाइपास पर घूम रहे आवारा पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर वाले स्टीकर लगाए गए। जिससे रात को धुंध के दौरान सड़क पर बैठे आवारा पशु वाहन चालकों को दिखाई दे सकें।

यातायात प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि धुंध में सड़क पर बैठे आवारा पशुओं से टकराने पर शहर व आसपास के इलाके में हादसे हो सकते हैं। इसको देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर पशुओं के सींगों पर स्टीकर लगाने का अभियान शुरू किया गया है।इस अभियान के दौरान सबसे पहले कोडा चौक से पदमपुर बाइपास के बीच घूमने वाले आवारा पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर वाले स्टीकर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य मार्गों पर पुलिस की ओर से सड़क के आसपास घूमने वाले पशुओं को स्टीकर लगाए जाएंगे, जिससे रात को धुंध के कारण कोई वाहन उनसे टकरा नहीं जाए। रात के समय धुंध में वाहन चालक को सड़क पर आए पशु दिखाई नहीं देते हैं और वाहन पशुओं से टकरा जाता है। सींगों पर स्टीकर लगाए जाने के बाद वह रात को वाहनों की लाइट पडऩे के बाद चमकेगा, जिससे वाहन चालक को आगे सड़क पर कुछ होने के बाद में पता चल जाएगा। ।

स्टीकर लगाने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

पदमपुर बाइपास पर मंगलवार शाम को यातायात पुलिस की ओर से हादसे रोकने के लिए आवारा पशुओं को स्टीकर लगाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान पशुओं के सींगों पर स्टीकर लगाने में पुलिसकर्मियों के पीसने छूट गए। पुलिसकर्मियों ने छोटे पशुओं पर तो स्टीकर लगा दिए लेकिन बड़े सांडों को स्टीकर लगाना पुलिसकर्मियों के मुश्किल हो गया। सांडों ने पुलिसकर्मियों के पसीने छुड़ा दिए।

Updated on:
14 Nov 2017, 9:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले