29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : अब चलेगा सघन हेलमेट जांच अभियान

शहर में पिछले कई दिन से बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों से पुलिस समझाइस कर रही थी और उनको हेलमेट लगाने के लिए कहा जा रहा था ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 13 Nov 2017, 9:17 PM IST

file photo

file photo

श्रीगंगानगर.

शहर में पिछले कई दिन से बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों से पुलिस समझाइस कर रही थी और उनको हेलमेट लगाने के लिए कहा जा रहा था लेकिन इसके बाद भी लोगों में जागरुकता नहीं आई।अब पुलिस की ओर से हेलमेट जांच के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान में बच्चों को पुलिस पाइंटों पर खड़ा करके उनसे बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान कटवाएगी।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि पिछले दिनों चालान फॉर्मों की कमी व धुंध के कारण पुलिस की ओर से बिना हेलमेट लगाए चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए समझाइस का कार्यक्रम चल रहा था।इस दौरान पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दुपहिया वाहनों को रोककर चालक को समझाइस करने में जुटी रही। अब पुलिस के पास चालान फॉर्म भी आ गए हैं। वहीं शहर में बिना हेलमेट चलने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। इसको देखते हुए जल्द ही शहर व आसपास के इलाके में एक साथ वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस चौराहों व मुख्य मार्गों पर सुबह से शाम तक बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई करेगी। बच्चों में जागरुकता लाने के लिए इस दौरान उनको भी साथ रखा जाएगा और बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों के चालान बच्चों से कटवाए जाएंगे। एक बार चालान कटने के बाद दौबारा भी यदि कोई दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के शहर में निकलता है और पकड़ा जाता है तो उसका वाहन सीज कर दिया जाएगा।


आवाज निकालने वाली बुलेट बाइकों पर होगी कार्रवाई

- यातायात पुलिसकर्मियों ने बताया कि शहर में बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक टीम बनाने पर विचार किया जा रहा है। यह टीम बाइक को रोकने का प्रयास करेगी। यदि नहीं रुक पाती है तो उसके नंबर नोट करके परिवहन विभाग से उसके मालिक का पता लगाया जाएगा। इसके बाद वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


इनका कहना है

- शहर में बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पहले उनके बच्चों से चालान कटवाए जाएंगे और इसके बाद भी यदि कोई हेलमेट नहीं लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान जल्द ही चलाया जाएगा।
तुलसीदास पुरोहित, सीओ सिटी श्रीगंगानगर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग