श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में मिली बमनुमा वस्तु, क्षेत्र में फैली सनसनी, सेना करेगी जांच

श्रीगंगानगर जिले से बड़ी खबर है। अनूपगढ़ जिले के गांव 92 जीबी के एक खेत में बमनुमा वस्तु मिलने की सूचना है। संदिग्ध वस्तु मिलने के साथ ही गांव में सनसनी फैल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2023, 1:58 PM IST
rajasthan_patrika_photo_.jpg
अनूपगढ़ 92 जीबी में मिली बमनुमा वस्तु |

श्रीगंगानगर/अनूपगढ़ । श्रीगंगानगर जिले से बड़ी खबर है। अनूपगढ़ जिले के गांव 92 जीबी के एक खेत में बमनुमा वस्तु मिलने की सूचना है। संदिग्ध वस्तु मिलने के साथ ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वस्तु के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतें हुए किसी को भी पास जाने पर पाबंदी लगा दी। वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मौका मुआयना किया और उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी।

जानकारी के अनुसार गांव 92 जीबी के जग्गा सिंह पुत्र बख्शीस सिंह के खेत में काम कर रहे किसानों को बमनुमा वस्तु दिखाई देने पर किसान एक बारगी घबरा गए,उन्होंनें इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने खेत में मिली बमनुमा वस्तु के चारों तरफ मिट्टी भर कर थैले रखवा दिए तथा आस-पास किसी के भी जाने पर पाबंदी लगा दी।

थानाधिकारी ईश्वर चंद जांगिड़ ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाब्ता भेजा गया है ताकि बमनुमा वस्तु के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सके। वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवान भी सुरक्षा की मौके पर मौजूद है। थानाधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना पत्र लिखकर सेना को भी दी गई है, सेना आने के बाद बमनुमा वस्तु की जांच की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि यह मोर्टार बम की तरह है,जिसके जिंदा होने के संभावनाओं से इंकार नहीं किया सकता हैं।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, गुरदासपुर जेल से जुड़ा आरोपी प्रिंस का कनेक्शन; हेरोइन तस्करी मामले में ‘चाचा’ की तलाश

Rajasthan: 10 दिन बाद होने वाली थी शादी.. बस की चपेट में आने से दूल्हे की मौत, परिवार में मातम

Guru Nanak Jayanti 2026: कल श्रीगंगानगर से सूर्यनगरी तक दिखेगी रौनक, जोधपुर से है गुरु नानक देव जी का ऐतिहासिक रिश्ता

Rajasthan: IPS दंपती ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, बुजुर्गों की आपत्ति के बावजूद बेटी के जन्म पर किया ‘जळवा पूजन’

श्रीगंगानगर RDX तस्करी केस: पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर काम करता था कुलवंत उर्फ सुक्खा, हर टारगेट के लिए मिलती थी मोटी रकम