श्री गंगानगर

स्वाद का खजाना, झूलों का आनंद

-राजस्थान पत्रिका मीडिया पार्टनरबीकानेर के नमकीन, सहारणपुर के फर्नीचर, विभिन्न राज्यों के क्रॉकरी और कॉस्मेटिक्स उत्पाद, कई तरह के रेडीमेड वस्त्र।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 9:36 AM IST
mega trade fair

श्रीगंगानगर.

बीकानेर के नमकीन, सहारणपुर के फर्नीचर, विभिन्न राज्यों के क्रॉकरी और कॉस्मेटिक्स उत्पाद, कई तरह के रेडीमेड वस्त्र। जी हां, यह सब आपको मिलेगा राजस्थान पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में एक ही छत के नीचे। रामलीला मैदान में चले रहे मेगा ट्रेड फेयर में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। लोग परिवार सहित मेले में पहुंचे। लोगों ने झूलों का आनंद लिया। उन्होंने व्यंजनों का भी जमकर मजा लिया।


दोपहर एक से रात दस बजे तक चलने वाले इस मेले में पूरा दिन शहर के लोगों के पहुंचने का क्रम चलता रहा। मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न राज्यों के उत्पादों की जानकारी ली तथा पिज्जा, बर्गर, छोले भटूरे, पाव भाजी सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। शाम ढलने के साथ ही मेला स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की संख्या में भी जबर्दस्त वृद्धि हो गई। लोग झूले और खाद्य पदार्थों की स्टालों के आसपास जुटने लगे।


उत्पादों की ली जानकारी
मेला स्थल पर विभिन्न वाहन कंपनियों की स्टॉल लगाई गई है। लोगों ने वाहनों के विभिन्न मॉडल, एलईडी, पंखों और बल्ब की रेंज, ज्ञानवद्र्धक पुस्तकों, वाटर प्यूरीफायर, कपड़ों और अन्य उत्पादों की जानकारी ली।


फूड जोन में व्यंजनों की धूम
मेला स्थल पर लगे फूड जोन में पूरा दिन लोगों का तांता लगा रहा। यहां देशी घी की दालबाटी, सोया चॉप, पनीर चॉप, अमृतसरी नॉन, लंच और डिनर की व्यवस्था है। इसके साथ ही जोधपुर का मिर्ची बड़ा, समोसा , प्याज की कचौरी और पनीर पकौड़ा भी मिल रहा उपलब्ध है। छोले भटूरे, पाव भाजी, पिज्जा, दही भल्ले, टिक्की, मोमोज, चाउमीन, बर्गर भी मेला स्थल पर लगे स्टॉलों पर उपलब्ध है।


सिद्धि डॉट कॉम के वस्त्र उपलब्ध
मेला स्थल पर सिद्धि डॉट कॉम के वस्त्र भी उपलब्ध है। इनमें विभिन्न प्रकार के वस्त्रों की रेंज मिल रही है। इस स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वे वस्त्रों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इन वस्त्रों की विशेष वैरायटी लोगों को आकर्षित कर रही है।


कूपन पर मिलेंगे उपहार
मेला स्थल पर विशेष ड्रॉप बॉक्स लगाया गया है। राजस्थान पत्रिका में सोमवार को प्रकाशित कूपन को ड्रॉप बॉक्स में डालने पर इससे मेला स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। इस ड्रॉप बॉक्स से प्राप्त कूपनों से प्रतिदिन ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके आधार पर उपहार दिए जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, गुरदासपुर जेल से जुड़ा आरोपी प्रिंस का कनेक्शन; हेरोइन तस्करी मामले में ‘चाचा’ की तलाश

Rajasthan: 10 दिन बाद होने वाली थी शादी.. बस की चपेट में आने से दूल्हे की मौत, परिवार में मातम

Guru Nanak Jayanti 2026: कल श्रीगंगानगर से सूर्यनगरी तक दिखेगी रौनक, जोधपुर से है गुरु नानक देव जी का ऐतिहासिक रिश्ता

Rajasthan: IPS दंपती ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, बुजुर्गों की आपत्ति के बावजूद बेटी के जन्म पर किया ‘जळवा पूजन’

श्रीगंगानगर RDX तस्करी केस: पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर काम करता था कुलवंत उर्फ सुक्खा, हर टारगेट के लिए मिलती थी मोटी रकम