श्री गंगानगर

Sri Ganganagar Court Threat: श्रीगंगानगर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sri Ganganagar Court Bomb Threat: राजस्थान में कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब श्रीगंगानगर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

3 min read
कोर्ट परिसर के बाहर तैनात पुलिस। फोटो: पत्रिका

श्रीगंगानगर। राजस्थान में कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब श्रीगंगानगर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डाक के जरिए भेजा गया धमकी भरा लेटर मिलने के बाद बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना सामने आते ही जिला प्रशासन, पुलिस महकमा और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आई गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह बीकानेर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। वहीं, कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक टीम ने कोर्ट के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली। सी और डी ब्लॉक के चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के कक्ष समेत पूरे परिसर की जांच की गई। बम निरोधक दस्ते की क्लियरेंस मिलने के बाद ही कोर्ट में कामकाज शुरू हो पाया।

ये भी पढ़ें

RBSE 10th Result: पिछड़े जिलों से भी पिछड़ा शिक्षा मंत्री का गृह जिला कोटा, मद​न दिलावर बोले- पहले की तुलना में बेहतर

डाक के जरिए भेजा गया लेटर

जानकारी के अनुसार कोलकाता के एक गलत पते से डाक के जरिए भेजे गए अज्ञात पत्र में कोर्ट परिसर को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।सूचना मिलते ही डॉग स्क्वाड की टीम और भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया। एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली। सी और डी ब्लॉक के चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के कक्ष, कोर्ट रूम और आसपास के सभी संवेदनशील स्थानों को बारीकी से जांचा। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब जाकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद कोर्ट में सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो सका।

धमकी भरा पत्र भेजने वाले की पहचान के लिए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। कोलकाता के पते का इस्तेमाल कर भेजे गए इस पत्र की ट्रेसिंग के लिए साइबर सेल और पोस्टल विभाग की मदद ली जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह शरारत है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?

श्रीगंगानगर में 15 दिन पहले भी आया था धमकी भरा ई-मेल

गौरतलब है कि इससे पहले भी 10 मार्च को श्रीगंगानगर के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी मिली थी। उस समय भी बम निरोधक दस्ता बुलाकर जांच की गई थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। बता दें कि इस महीने राजस्थान हाईकोर्ट स​हित प्रदेशभर में कई जिला न्यायालय, पासपोर्ट ऑफिस और डाक ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Intelligence: वायुसेना के सीक्रेट लीक करने वाले जासूस का बड़ा खुलासा, पाक हैंडलर्स से हर महीने लेता था इतने रुपए

Also Read
View All

अगली खबर