श्री गंगानगर

Video: वातावरण में धुंध है या धुंआ ?

तापमान में गिरावट ,लोगों ने लिया गर्म कपड़ों का सहारा
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2017, 12:26 PM IST
anoopgarh weather updates
anoopgarh weather updates

अनूपगढ़। पिछले कुछ दिनों से पूरे जिले को धुंध की तरह नजर आने वाली एक सफेद परत ने अपनी आगोश में लिया है।अधिकतर लोग इसे सर्दी का आगमन तथा धुंध समझ रहे है। लेकिन चिकित्सकों ने इसे धुंध तथा धुंए का मिश्रण बताया है, जिसमें धुंए की मात्रा ज्यादा है। क्षेत्र में गुरुवार को भी चारों ओर सफेद चादर बिछी रही। सफेद चादर से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और कहीं ना कहीं स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

चक 10 एल एम के किसान प्रभु सिमर तथा सुनील ने बताया कि वातावरण में अब कुछ नमी भी आने लगी है कहीं ना कहीं ओस की बूंदे भी नजर आई है। वातावरण में छाए धुंए से विजिब्लिटी पर भी पूरा असर पड़ा है। बस जीप कार आदि की गति त प्रभावित हुई है इसका असर आज वीरवार को रेल की गति पर भी हुआ।चिकित्सकों ने बताया कि आसमान में छाई इस सफेद परत में धुंध की मात्रा कम है और धुंए की मात्रा ज्यादा है, उन्होंने कहा कि इस तरह के वातावरण से आंखों में जलन सम्बन्धी समस्याएं पैदा हो रही है।

चिकित्सक ने कहा कि धीमी गति से वाहन चलाकर सुरक्षित यात्रा करें तथा संभव हो तो चश्मा लगाकर दुपहिया वाहन चलाएं। कुछ लोगों ने भी बताया कि पिछले 2 दिनों से आंखों में जलन गले में खराश जैसी समस्याएं आ रही है। आसमान में सफेद परत छाने से सूरज को अपनी आगोश में ले लिया है जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। अल सुबह दुपहिया वाहन चलाने वाले नागरिकों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए है।

Also Read
View All
Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची