श्री गंगानगर

Video: कोहरे से थमी ट्रेने, सर्दी का दिखा असर

धुंध की वजह से कई गाड़ियां देरी से आई, यात्री हुए परेशान
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 5:54 PM IST
train late because of weather
train late because of weather

निर्धारित समय पर रवाना नहीं हुई गाडिय़ां

श्रीगंगानगर. इलाके में अल सुबह से लेकर दस बजे तक धुंध की चादर बिछी रही। इस कारण लंबी दूरी की अधिकांश गाडिय़ां निर्धारित समय पर ना तो श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर आई और ना यहां से समय पर रवाना हो पाई। इस कारण यात्रियों केा बहुत अधिक परेशानी हुई। श्रीगंगानगर से सुबह 5.55 बजे दिल्ली जाने वाली दिल्ली इंटरसिटी गाड़ी को अभी तक रवाना ही नहीं हो पाई।

इस कारण यात्री सुबह गाड़ी से दिल्ली रवाना नहीं हो हो पाए। शुक्रवार को भी यह गाड़ी मौका पर निरस्त की थी। इसके अलावा हरिद्वार से गाड़ी देरी से आने की वजह से अभी तक दिल्ली जाने वाली गाड़ी का पता ही नहीं कब जाएगी। श्रीगंगानगर से अंबाला जाने वाली अंबाला इंटरसिटी गाड़ी यहां पर 12 बजे आती है लेकिन यह गाड़ी अभी तक आई ही नहीं, इस कारण यह गाड़ी वापस कब जाएगी, इसका कोई पता नहीं, हालांकि इस गाड़ी का वापस जाने का समय दोपहर दो बजे का है।

इसके अलावा 2.45 बजे नांदेड सुपरफास्ट गाड़ी 3.45 बजे नांदेड के लिए एक घंटा देरी से रवाना हुए हैं। इसके अलावा भी कई अन्य गाडिय़ां भी धुंध की वजह से देरी से आ रही है। उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस गाड़ी सुबह 7.10 बजे आती है लेकिन शाम चार बजे तक यह गाड़ी भी नहीं आई थी। स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार त्यागी का कहना है कि धुंध की वजह से कुछ गाडिय़ां प्रभावित हुई है। इस कारण यात्रियों को थोड़ी असुविधा हुई है।

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट