30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : निशान साहिब के चोले की सेवा, गुरुद्वारा परिसर में सजेगा कीर्तन दीवान

जी ब्लॉक के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में शुक्रवार को गुरुनानक जयंती पर्व मनाया जाएगा। गुरुद्वारे में पिछले कई दिनों से तैयारियां जोरों पर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 3 Nov 2017, 9:13 PM IST

gurudwara

gurudwara

श्रीगंगानगर.

जी ब्लॉक के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में शुक्रवार को गुरुनानक जयंती पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए गुरुद्वारे में पिछले कई दिनों से तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुद्वारा के बाहर दूर तक लगी फर्रियों से पर्व के प्रति लोगों के उत्साह का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता था। इस क्रम में शुक्रवार सुबह निशान साहिब के चोले की सेवा की गई वहीं शनिवार को सुबह से देर रात तक गुरु महिमा का गान गुरुद्वारा परिसर में किया जाएगा। ।

Video : खुदाई करते टूटी पेयजल पाइप, हजारों लीटर शुद्ध पानी गलियों में बहा

सजेगा दीवान

गुरुद्वारा में शनिवार को दीवान सजाया जाएगा। सुबह से देर रात तक रागी जत्थे गुरु की महिमा का गान करेंगे। गुरुद्वारा के प्रधान गुरबचनसिंह वासन ने बताया कि शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी। इस दौरान शहर के श्री गुरुनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, माता गूजरी स्त्री सत्संग सभा, गुरमत प्रचार सभा सहित स्कूली विद्यार्थी गुरु महिमा का गान करेंगे। ।

Video: गुर पूर्व के उपलक्ष्य मे प्रभातफेरी का आयोजन

कार्यक्रम में कथावाचक भाई संतोख सिंह, भाई दलीप सिंह धूरी, अमृतसर के भाई हरनामसिंह और भाई सतबीरसिंह गुरु की महिमा का गान करेंगे। गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

Video : विश्वास उठने लगा तो पुलिस की टूटी चुप्पी, आठ वारदातों में संलिप्त गैंग के पांच आरोपित गिरफ्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर होगा दीपदान
जहां एक ओर शनिवार को दिन में गुरुद्वारा परिसर में गुरु महिमा का गान गूंजेगा वहीं पूरे दिन कार्तिक पूर्णिमा का उल्लास भी रहेगा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में लोग स्नान आदि कर दान पुण्य करेंगे। मंदिरों में दर्शन आदि के लिए पहुंचेंगे वहीं शाम के समय दीपदान का महत्व होने के कारण शाम को मंदिरों में दीपदान किया जाएगा तथा दीप मालिका सजाई जाएगी। ।

आधार कार्ड बनाने के लिए बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर

प्रेमिका ने परिजनों को नचाया तिगनी का नाच

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़