श्री गंगानगर

किसी भी सूरत में नहीं लगने देंगे प्लांट, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि आपकी मांग से संबंधित विभाग को अवगत करवा दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2017, 9:19 PM IST
protest march
protest march

श्रीगंगानगर.

गांव नेतेवाला से लेकर कलक्ट्रेट तक दस किमी पैदल मार्च निकाला और फिर जिला ज्ञानाराम से मिलकर दो टूक कहा कि 'गांव नेतेवाला के चक एक जी छोटी में ठोस कचरा निस्तारण प्लांट किसी भी सूरत में नहीं लगने दिया जाएगा।' इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि आपकी मांग से संबंधित विभाग को अवगत करवा दिया जाएगा। इससे पहले पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक,नगर परिषद के पूर्व सभापति महेश पेड़ीवाल, पूर्व सभापति जगदीश जांदू, कृष्ण मायल,सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिहाग ने कहा कि कचरा प्लांट से नहर का पानी दूषित होगा और ग्रामीण पहले ही बीमारियों से पीडि़त है। कचरे से दूर-दूर तक बदबू आएगी और विभिन्न प्रकार के वेस्ट से वातावरण दूषित होगा। हम इसके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमारी मांग है कि प्लांट गांव नेतेवाला के पास नहीं लगाकर रीको व नरसिंहपुरा बारानी क्षेत्र में लगाया जा सकता है। कलक्टर ने ग्रामीणों की बात तो सुनी, लेकिन ज्यादा महत्व नहीं दिया और ज्ञापन देकर वापिस ऑफिस चले गए।

उल्लेखनीय है कि गांव नेतेवाला में 16 करोड़ रुपए की लागत से चक एक जी छोटी की छह बीघा भूमि पर ठोस कचरा निस्तारण प्लांट (सॉलिड वेस्ट प्लांट) स्थापित किया जा रहा है। इसको लेकर गांव नेतेवाला सहित आस-पड़ोस के कई गांवों के ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। रोष मार्च, पैदल मार्च और धरना-प्रदर्शन में महिलाओं व युवाओं की संख्या ठीक-ठाक रही। कमला सेवटा ने सभा के अंत में सभी का आभार वक्त किया।

कमजोर नहीं पडऩा

कलक्ट्रेट के बाहर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति महेश पेड़ीवाल ने कहा कि कलक्टर को चेतावनी दे दी है, लेकिन कचरा प्लांट नहीं लगने देने के लिए सबको संगठित होकर संघर्ष करना होगा। यदि आप कमजोर पड़ गए तो फिर प्लांट नहीं रुकेगा। जगदीश जांदू ने कहा कि मैं नगर परिषद सभापति रह चुका हूं, शहर में कचरे की बड़ी समस्या है, लेकिन प्लांट गांव से दूर लगना चाहिए।

अब आगे क्या?
पूर्व सरपंच पारीक ने आह्वान किया कि ग्रामीणों से गांव में इस मुद्दे पर बैठक कर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके बाद प्लांट की मंजूरी निरस्त करवाने की मांग को लेकर नगर परिषद के बाहर धरना दिया जाएगा। जहां प्लांट स्थापित किया जाना है, वहां पर पार्क तक बनाने की बात कहीं जा रही है। वहां पर किसी प्रकार का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

प्रदर्शन में युवाओं की भागीदारी

इस पैदल रोष मार्च व विरोध-प्रदर्शन में सरपंच पति वकील मायल,कृष्ण मायल,भाजपा नेता सुभाष देवर्थ,पूर्व सरपंच हेतराम सहारण,पंचायत समिति डायरेक्टर विनोद सापूनिया,शमशेर सिंह, सरपंच दलवीर सिंह, सत्यनारायण ताखर,शीशपाल टाक,प्रदीप ताखर,विकास सहारण,दलीप गोदारा,राजेंद्र सहारण,संतोष सिंह, विनोद ताखर,अमतेंद्रसिंह क्रांति,बाबू लाल डूडी, किसान नेता रणजीत सिंह राजू,मंगल सिंह बसरा,कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनिंद्रसिंह मान,भरतवीर कांवटियां,उप-सरपंच कुलविंद्र सिंह,अनिल योगी,कृपा शंकर सांई, विक्रमजीत सिंह, गुरदीप सिंह, उप सरपंच गुरविंद्र सिंह, सतपाल सिंह, मनदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह चहल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं प्लांट लगाने का विरोध करने में शामिल हुए।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची