श्री गंगानगर

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

विधायक और नगर परिषद सभापति ने आरोप लगाया कि महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मीडिया के सामने गलतबयानी कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। विधायक ने तो गुस्से में यहां तक कह दिया कि मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा….
3 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 9:36 AM IST
MLA Jaideep Bihani
सैंपल भरने का विरोध करते विधायक। फोटो: पत्रिका

श्रीगंगानगर। शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत मीरा चौक पर एक प्रतिष्ठान पर खाद्य सामग्री के सैंपल लेने पर खड़े हुए विवाद को लेकर बुधवार को भी भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच दिन भर रस्साकशी चलती रही। सैंपल लेने उक्त प्रतिष्ठान पर पहुंची महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दूसरे दिन भी विधायक के विरोध का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें बिना सैंपल लिए लौटना पड़ा। जिस समय यह घटनाक्रम चल रहा था, लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विधायक के साथ नगर परिषद सभापति भी कई पार्षदों के साथ पहुंच गए। कई बार तनाव पूर्ण हालात भी बने।

मीरा चौक स्थित मेवा और ड्राई फूट्स संस्थान पर एक्सपायरी डेट और बिना लेबलिंग के खाद्य सामग्री बेचे जाने की शिकायत मिलने पर महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी नित्या शर्मा एवं मंजूबाला निरीक्षण के लिए मंगलवार को उक्त प्रतिष्ठान पर पहुंची थी। इसी दौरान संस्थान के मालिक अतुल अग्रवाल ने श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी को फोन कर निरीक्षण के लिए आई टीम के बिना वजह उसे परेशान करने की शिकायत कर दी। इस पर विधायक और नगर परिषद सभापति अजय दावड़ा तत्काल मौके पर पहुंच गए।

विधायक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से शिकायत एवं जांच के आदेश की जानकारी मांगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के जानकारी नहीं देने पर उन्हें सैंपल की कार्रवाई किए बिना ही लौटा दिया। इसके बाद महिला सुरक्षा अधिकारियों ने जिला कलक्टर को घटना की जानकारी देने के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अतुल अग्रवाल व उनकी पत्नी के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का परिवाद दिया।

सैंपल लेने की कार्रवाई करती टीम।

विधायक बोले- मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा

मामले को लेकर नगर परिषद सभापति दावड़ा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सिंगला बुधवार को जिला कलक्टर से मिले। दोपहर बाद दोनों महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विभाग के अन्य कार्मिकों के साथ उक्त संस्थान पर पुनः सैंपल लेने पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक और नगर परिषद सभापति भी संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता को साथ लेकर वहां पहुंच गए। विधायक और नगर परिषद सभापति ने आरोप लगाया कि महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मीडिया के सामने गलतबयानी कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। विधायक ने तो गुस्से में यहां तक कह दिया कि मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…. इनके गलत फहमी हो रखी है, मैंने आज विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख दिया है, इनको यह नहीं पता कि मैं कौनसी कमेटी का मेम्बर हूं।"

विधानसभा अध्यक्ष को लिखा

विधायक बिहाणी का कहना था कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासन समिति के समक्ष कार्रवाई के लिए मामला रखने का आग्रह किया है। विधायक ने अधिकारियों के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी जनप्रतिनिधि पर इस तरह के आरोप लगाने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए। विधायक के साथ आए संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता का कहना था कि मिलावट की जांच के नाम पर दुकानदारों को भयभीत किया जा रहा है जबकि बाजार पहले ही मंदी की मार झेल रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बोले- सैंपल लेने दूसरी टीम भेजी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंगला ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर शाम को सैंपल लेने के लिए दूसरी टीम उक्त प्रतिष्ठान पर भेजी गई। इस टीम में शामिल तहसीलदार राहुल की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज गोदारा व उर्मिला भादू ने स्वीट आंवला, कुकीज एवं क्रीम ट्रफल तथा बादाम के सैंपल लिए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाप्ता भी संस्थान के बाहर तैनात रहा।

Updated on:
29 Oct 2026, 9:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क