
श्रीगंगानगर
अनूपगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव 6 पी में एक वृद्ध ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। जानकारी के अनुसार सकत्र सिंह (7०) पुत्र श्रवण सिंह नाई सिक्ख अपने 6 पी में ही अपने एक बेटे के घर में एक तरफ बने कमरे में रहता था। बुधवार को दोपहर किसी समय उसने अपनी पत्नी मनजीत कौर (65) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
सूचना पर स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक सोहन राम बिश्नोई तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। इस मामले में सकत्र सिंह के बड़े पुत्र सुखराज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसका भाई गुरबाज सिंह अपने पिता से अलग हैं। उसके पिता पिछले एक वर्ष से गुरबाज के घर में एक तरफ बने एक कमरे में अलग रहते थे। बुधवार दोपहर को उसके भाई गुरबाज आया कि माता-पिता का कमरा बन्द है, आप जल्दी घर आ जाओ।
उग्र स्वभाव के थे, बात बात पर झगड़ा करते
भाई के बुलाने पर वह अपने पिता के घर गया तो उसके पहुंचने से पहले ही छोटे भाई की पत्नी ने कमरा खोल कर देख लिया था कि उसके पिता फांसी पर लटक रहे थे तथा उसकी माता खुन से लथ पथ मृत पड़ी थी। जिस पर उसने ग्राम पंचायत सरपंच को फोन से सुचना दी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। सरपंच कैलाश ने बताया कि सुचना मिलने के बाद उसने पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस उप अधिक्षक सोहन राम बिश्नोइर्,एसआई शिवनारायण,एसआई करणाराम व अन्य पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता उग्र स्वभाव के थे और बात बात पर झगड़ा करते थे। पुलिस ने सुखराज सिंह की रिपोर्ट पर मामला 302 में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई करणाराम ने बताया कि यह उग्र प्रवृति का व्यक्ति है,पृथम दृष्टया से सकत्र ने अपनी पत्नि की हत्या के बाद खुद को फांसी लगाई है।