कलेक्टर से की शिकायत
ग्राम पंचायत बदवार के सरपंच काशीनाथ के साथ दर्जनों किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि खाद प्राप्त करने की सुविधा बदवार समिति में मुहैया कराई जाए जिससे किसानों को गुढ़ जाने की जरूरत ना पड़े। किसान जोखू लाल पटेल, लक्ष्मण प्रसाद, राम स्वयंवर, बुद्धसेन पटेल, रामाश्रय, राम सुमिरन, कौशल काछी, लक्ष्मण प्रसाद काछी आदि कहा कि सेवा सहकारी समिति बदवार के समिति प्रबंधक राजेंद्र पाटकर द्वारा मनमानी की जा रही है। उनको बाजार से खाद-बीज खरीद कर बोनी करनी पड़ती है। किसानों को सुविधाएं देने वाली मप्र की सरकार ऐसे में किसानी को लाभ का धंधा कैसे बना पाएगी। इस संबंध में जब उनसे सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो वे उपलब्ध नहीं हो सके।