11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

सरकारी स्कूल में ऐसा क्या हुआ कि गुस्साए ग्रामीणों ने स्वंय ही कर दी बच्चों की छुट्टी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

कोटा

image

Rajesh

Jul 26, 2018

कोटा
रामगंजमंडी के राजकीय प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षाओ में छतें टपकने से विद्यार्थीयो का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय ग्रामीण और विद्यार्थीयो का समूह अपनी समस्या निदान की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन पर विवश हुआ। थानाधिकारी ने मोके पर पहुचकर जाम खुलवाया। विद्यार्थीयो को स्कूल पहुचाकर सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत कराई।

गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने स्कूल छतों से पानी टपकने से पढ़ाई चोपट होने का समाचार प्रकाशित किया था। सोमवार को पूरे क्षेत्र में बरसात हुई और मंगलवार को कुदायला स्कूल में पढ़ाई करने पहुंचे छोटे बच्चों की छुट्टी कर दी गई । घरों में पहुंचकर इन बच्चों ने स्कूल के हालात बयान किए जिसके बाद स्कूल में ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया और गुस्साये ग्रामीणों ने अन्य बच्चों को भी स्कूल से बाहर निकाल दिया और वह विरोध प्रदर्शन करने के लिए रामगंजमंडी सुकेत सड़क मार्ग पर पहुच गए। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो थानाधिकारी सुगन सिंह यहां पहुचे और विद्याथियों को समझाकर स्कूल ले गए। उन्होंने माद्यमिक शिक्षा अधिकारी से बातचीत कर समस्या का निदान करने का आस्वाशन दिया।