श्री गंगानगर

कमरे में अकेला था युवक, अचानक चली गोली और थम गई सांसें, श्रीगंगानगर के रावला मंडी से बड़ी खबर

श्रीगंगानगर में 365 हेड के 2 केएलडी क्षेत्र में 25 वर्षीय प्रवीण कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। युवक ढाणी के ऊपरी कमरे में अकेला था। कमरे में देसी पिस्टल से गोली चलने की जानकारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 2:25 PM IST
sriganganagar rawla mandi news
मृतक प्रवीण कुमार (पत्रिका फोटो)

Sri Ganganagar Rawla Mandi News: रावलामंडी (श्रीगंगानगर): श्रीगंगानगर जिले के रावलामंडी क्षेत्र में गोली लगने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 365 हेड के 2 केएलडी क्षेत्र की बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र संतोष कुमार सांवक के रूप में हुई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रवीण के सीने में गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक ढाणी में बने ऊपरी कमरे में अकेला था। कमरे में देसी पिस्टल से गोली चलने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर रावला थाना प्रभारी बलवंत कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल, युवक को गोली लगने के कारणों और घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
12 Nov 2026, 2:25 PM IST
Published on: