मुंबई में स्थित मुकेश मिल्स के बारे में बताया जाता है कि इस रहस्यमयी स्थान पर भूतों का ठिकाना है। अक्सर यहां पर कई अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जिसके चलते इस स्थान के आस-पास भी कोई नहीं भटकता। ये मिल करीब 158 साल पुरानी है। इस मिल्स के बारे में कहा जाता है कि यहां पर कई सारी नेगेटिव एक्टिविटी होती रहती हैं। इसी वजह से मुकेश मिल्स का नाम भारत की डरावनी जगहों में शुमार है।
आज के साइंस के युग में कुछ लोग भले ही भूत-प्रेत की कहानियों पर यकीन ना करें, लेकिन हमारे देश में कई ऐसी जगहें है जहां जाने से लोग डरते है। ऐसी जगहों को भूतिया कहा जाता है। हम आज आपको महाराष्ट्र के मुंबई की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी डरावनी है। इन जगहों पर लोग जाने से पहले 10 बार सोचते है।
मुकेश मिल्स: मुंबई के कोलाबा में समुद्र का पास मौजूद मुकेश मिल्स के बारे में बताया जाता है कि इस रहस्यमयी स्थान पर भूतों का ठिकाना है। अक्सर यहां पर कई अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जिसके चलते इस स्थान के आस-पास भी कोई नहीं भटकता। ये मिल करीब 158 साल पुरानी है। इस मिल्स के बारे में कहा जाता है कि यहां पर कई सारी नेगेटिव एक्टिविटी होती रहती हैं। इसी वजह से मुकेश मिल्स का नाम भारत की डरावनी जगहों में शुमार है। ये जगह 11 एकड़ में फैली हुई है। इस जगह का नाम देश की 10 सबसे हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में भी शामिल है। ये जगह हॉन्टेड फिल्मों की शूटिंग के लिए फेमस है। इस जगह पर कई तरह की भूतिया फिल्मों की शूटिंग की जाती है। इसके बावजूद यहां को लेकर इतना खौफ है कि कई फिल्म कलाकार यहां पर आने से डरते हैं। यह भी पढ़ें: Mumbai News: शिवसेना को लगा एक और झटका, आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे पर रेप पीड़िता को धमकाने के आरोप; मामला दर्ज
टावर ऑफ साइलेंस: इस जगह का इस्तेमाल पारसी समुदाय के लोग कब्रगाह के तौर पर करते थे। जानकारी के मुताबिक, यहां पर लोगों को मरने के बाद गिद्धों के खाने के लिए छोड़ देते थे। वहीं कई लोगों ने इस जगह को लेकर कुछ डरावनी घटनाएं भी बताई है। इसलिए इस जगह को भूतिया कहा जाता है।
पवनहंस क्वार्टर्स: मुंबई की डरावनी जगहों में से पवनहंस क्वार्टर्स भी एक है। यहां के लोगों का कहना है कि शाम होने के बाद उन्हें यहां एक लड़की की आत्मा कभी-कभी नजर आती है जिसके हाथों पर आग लगी होती है। लोग बताते है कि कई साल पहले यहां एक सलमा नाम की लड़की ने अपने आप को आग लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद से इस इलाके में उसकी आत्मा अंधेरे में भटकती रहती है।
डिसूजा चॉल: डिसूजा चॉल को लेकर कई डरावनी कहानियां प्रसिद्ध है। लोगों का कहना है कि कई सालों पहले यहां एक महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद से उसकी आत्मा यहां भटकती रहती हैं। शाम होने के बाद आज भी इस चॉल के पास कोई नहीं जाता है। डिसूजा चॉल मुंबई के टॉप फाइव हॉन्टेड जगहों में से एक है।
आरे मिल्क कॉलोनी: मुंबई का आरे मिल्क कॉलोनी बहुत फेमस है। यहां फिल्मों की शूटिंग होती है। दूर-दूर से लोग यहां घूमने आते है। इस कॉलोनी को भी मुंबई की भूतिया जगहों में शामिल किया गया है। बता दें कि स्थीनय लोगों कहना है कि यहां रात को एक महिला की आत्मा लोगों से लिफ्ट मांगती है। वो लोगों को गुमराह करती है। इसलिए वहां शाम होने के बाद कोई नहीं जाता है।