राज्य

Earthquake: महाराष्ट्र में 12 घंटे में दो बार डोली धरती, मराठवाड़ा से विदर्भ तक मचा हड़कंप

Maharashtra Earthquake Update: भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद लोगों में दहशत का माहौल है।

2 min read
Jul 10, 2024

Earthquake in Sangli Hingoli : महाराष्ट्र के मराठवाडा और विदर्भ क्षेत्र में आज सुबह (10 जुलाई) भूकंप के तेज झटके लगे है। मराठवाड़ा के तीन जिले और विदर्भ के एक जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे नागरिकों में भय का माहौल है। बीती रात सांगली में भी भूकंप आया था। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं होने की वजह से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का पहला झटका सांगली में 9 जुलाई को रात 7 बजकर 34 मिनट और 28 सेकंड पर आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज हुई। भूकंप का केंद्र सांगली में 10 किमी गहराई में स्थित था। इसके 12 घंटे बाद राज्य में फिर धरती डोलने लगी। भूकंप का दूसरा झटका सुबह 7 बजकर 14 मिनट और 53 सेकंड पर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। इसका केंद्र हिंगोली में 10 किमी गहराई में था।

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के ये झटके मराठवाड़ा जिले के तीन जिलों परभणी, हिंगोली, नांदेड़ और विदर्भ के वाशिम जिले के रिसोड में धरती में कंपन महसूस हुए। इन भूकंपों से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन सुबह-सुबह आए इस भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

धरती में कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। महज 12 घंटे के अंतर पर दो बार भूकंप के झटके लगे। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपने घरों की टिन की छत पर वजन बढ़ाने के लिए रखे गए भारी पत्थरों को हटाने की अपील की है।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह आये भूकंप का केंद्र हिंगोली के कलमानूरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में था। इसी साल मार्च में इस क्षेत्र में 4.5 और 3.6 तीव्रता के भूकंप आये थे, जिनका केंद्र हिंगोली के कलमानूरी तालुका के जाम्ब गांव में था।

Published on:
10 Jul 2024 12:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर