राज्य

आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस तो थाने में किया सरेंडर, मंगेतर के सामने युवती से की थी छेड़खानी

बुधवार को मऊआइमा इलाके से एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियों में तीन लड़के एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहे थे। यह तीनों आरोपी सिसई सिपाह गांव के पड़ोसी हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2022, 4:04 PM IST
buldo.png
शुक्रवार को जब पुलिस आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची तो आरोपी ने थाने जा करके सरेंडर कर दिया

प्रयागराज : शहर से 35 किमी मऊआइमा इलाके में तीन लड़को ने एक युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने ही अभद्र व्यवहार किया था । सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी की तलाश करने में जुट गई ।

आरोपी पुलिस के हाथ लग नहीं रहे थे। उसी कड़ी शुक्रवार को जब पुलिस एक आरोपी के घर बुलडो़र लेकर जैसे ही पहुंची तो वह आरोपित माशूक तुरंत थाने जा करके सरेंडर कर देता है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपित जिकरिया के घर की ओर बुलडोजर मोड़ दिया। आरोपित के घरवाले बौखला कर इधर उधर भागने लगे। अंत में जिकरिया से फोन पर पुलिस की बात कराई गई। उसने पुलिस से कहा कि वह रात में थाने में हाजिर हो जाएगा।
ऐसा ही कुछ तीसरे आरोपित वसीक के साथ हुआ तब वसीक के घर वाले ने उससे संपर्क साधा तब पता कि पुणे भाग गया है, पुलिस वसीक से बात की। आरोपी ने कहा कि मैं खुद आ करके थाने में सरेंडर कर दूंगा । उसके बाद पुलिस थाने लौट गई।

सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियों में देखा जा सकता था कि एक लड़की के साथ दो लड़के छेड़खानी कर रहे थे और एक लड़का उसका वीडियो बना रहा था और उस लड़की का मंगेतर उन लड़कों के पैर पर गिरकर माफी मांग रहा था तब फिर वे लड़के नहीं छोड़ रहे थे। लड़की डरी डरी उन लोगों से छोड़ देने की गुजारिश कर रही थी कि उसे जाने दिया जाए ।

पूरा घटना क्रम क्या है ?
सोरांव निवासी एक युवक की सगाई मऊआइमा की युवती से तय हुई है। बुधवार को वह अपनी मंगेतर से मिलने के लिए नदी की तरफ गया था, तभी सिसई सिपाह गांव के तीन युवक पहुंच गए। युवती और उसके मंगेतर को एक साथ देख तीनों युवकों ने मनमानी करनी चाही और विरोध पर मारपीट करने लगे। युवती से छेड़खानी भी की। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो पुलिस ने तीनों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया ।

Updated on:
24 Sep 2022, 4:04 PM IST
Published on: