26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सदन में बीजेपी विधायक वीडियो गेम खेलते हुए और तंबाकू खाते हुए देखे गए, विडियो वायरल

सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महोबा से बीजेपी विधायक राकेश गोस्वामी सदन में वीडियो गेम खेल रहे हैं और झांसी से विधायक रवि वर्मा सदन में तंबाकू खा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 24 Sep 2022, 12:53 PM IST

sa.png

सदन में वीडियो गेम खेलते हुए फोटो- (सोशल मीडिया)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश का मानसून सत्र शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है । विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कल सभी दलों का आभार जताते हुए सत्र स्थगित किया । सदन में दोनों तरफ से खूब गहमागहमी देखने को मिली ।

सदन खत्म होते ही आज सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहा है। एक वीडियो महोबा से बीजेपी विधायक राकेश गोस्वामी का और दूसरा झांसी से बीजेपी विधायक रवि शर्मा । महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी सदन में अपने टेबलेट पर तीन पत्ती वीडियों गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं और विधायक रवि वर्मा सदन में रजनी गंधा तंबाकू खाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी के पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया कोर्ट में हुए पेश, 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला

सपा ने तंज कसा- बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक
सोशल मीडिया पर वीडियो वारस होने के बाद सामाजवादी पार्टी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक !

दोनों विधायक के वीडियों समाजवादी पार्टी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट किया है । समाजवादी पार्टी ने बीजेपी विधायक रवि वर्मा पर आरोप लगाया है कि सदन में विधायक जी ने तंबाकू खाया है और सपा ने एक वीडियो को ट्वीट किया । जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि वह रजनी गंधा खा रहे हैं।
सदन में सपा और बीजेपी के बीच काफी गहमागहमी बहस देखने को मिली। सपा ने सदन में महंगाई , बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया । इसके अलावा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि को लेकर छात्र कर रहे आंदोलन सदन में मद्दा उठा।

यह भी पढ़ें: बहराइच : दुर्गा पूजा के लिए मनमानी चंदा ना देने पर व्यापारी पर किया हमला

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग