
ज्ञान चंद मनसानी और रितिक मनसानी (बाएं से दायें )
बहराइच: शहर के पानी टंकी निवासी एक कपड़ा व्यापारी के यहां शुक्रवार को एक युवक शारदीय नवरात्रि के लिए चंदा लेने आए । व्यापारी ने 51 रूपये का चंदा देते हुए रसीद को कटवा लिया लेकिन वह 2100 रूपये की मांग करने लगे । इस पर व्यापारी के पुत्र और चंदा मांगने वाले युवक में बहस हो गई । नाराज युवक ने व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया । जिससे व्यापारी घायल हो गया । घायल व्यापारी ने कोतवाली जाकरके उस युवक के खिलाफ एफआईआर लिखवाई है ।
पूरा मामला क्या है ?
कोतवाली नगर के कानूनगो पुरा दक्षिणी अंतर्गत छोटी बाजार इलाके में स्थित एक साड़ी शोरूम के मालिक ज्ञान चंद मनसानी कहना है कि दुर्गा पूजा कमेटी का रवि वर्मा तीन पहले चंदा लेने आया था तब हमने 51 रूपये की रसीद चंदे के रूप में कटवाई थी लेकिन वह 2100 रूपए मांगा। हमने कहा कि हम इतना ही चंदा देंगे तब वह चला गया था। कल यानी शुक्रवार को रात में रवि वर्मा फिर आया तब हम दुकान पर नहीं थे मेरा बेटा रितिक था । उसने फिर 2100 रूपये की मांग की। इस पर दोनों बहस हो गई । इसके बाद रवि वर्मा ने रितिक पर चाकू से हमला कर दिया ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी का क्या कहना है ?
पुलिस नगर क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को देर रात कानूनगो पुरा दक्षिणी में स्थित एक कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला हुआ है । पुलिस मौके पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किया है और रितिक को जिला अस्पताल भेजकर इलाज कराया है । पुलिस व्यापारी से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया है और आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है ।
Updated on:
24 Sep 2022, 11:58 AM IST
Published on:
24 Sep 2022, 11:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.