27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद-नोएडा में भारी बारिश की वजह से अर्थला मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद तक भीषण जाम

नोएडा और गाजियाबाद में लगातार तीनों से बारिश हो रही है । जिसके कारण चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश की वजह से मोहन नगर अर्थला मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद तक भीषण जाम लग गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 23 Sep 2022, 6:16 PM IST

picture.png

अर्थला मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद तक भीषण जाम

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में पिछले 3 दिन से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लेकिन आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके कारण लोगों को काम धंधे पर जाना मुश्किल हो गया है। इस बारिश के बाद पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति हो गई है। सड़कों पर करीब 2 से 3 फीट का पानी नजर आ रहा है। इस जलभराव के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

सुबह से गाजियाबाद में हो रही तेज बारिश के कारण जिले के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं।गली मोहल्ले हो या मेन सड़क सभी जगह पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि दोपहर तक लोग किसी तरह से अपने काम धंधे पर जा रहे थे।लेकिन दोपहर बाद सड़क पर भरे पानी के कारण मोहन नगर अर्थला मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद तक भीषण जाम लग गया है।

यह भी पढ़ें : यूपी के पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया कोर्ट में हुए पेश, 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला

आप इन तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर करीब 2 फीट पानी नजर आ रहा है और गाड़ियों की लंबी कतार जाम में फंसी हुई नजर आ रही हैं। जिन लोगों का सफर महज 10 मिनट का था। उन लोगों को घंटों जाम में खड़ा होना पड़ रहा है।

छोटे बच्चों के स्कूलों का भी अवकाश घोषित
हालांकि जिन इलाकों में अधिक पानी भर गया है। उन सभी इलाकों में नगर निगम की टीम वाटर पंप के जरिए पानी निकालती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन उसके बावजूद भी लगातार हो रही बारिश के कारण तमाम इलाके ऐसे हैं। जो पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। क्योंकि जिस तरफ देखो उस तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन की तरफ से छोटे बच्चों के स्कूलों का भी अवकाश घोषित कर दिया गया था। गाजियाबाद में देर रात से ही तेज बारिश हो रही है और आज पूरा दिन जिले में बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें : स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रहे हैं भ्रष्टाचार, रिटायर्ड जजों से कराई जाए जांच : बृजराज सिंह राना