27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रहे हैं भ्रष्टाचार, रिटायर्ड जजों से कराई जाए जांच : बृजराज सिंह राना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बृजराज सिंह राना सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी के नाम भ्रष्टाचार हुआ है। उसकी जांच रिटायर्ड जज से करवाई जाए ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 23 Sep 2022, 12:15 PM IST

aligarh.png

अलीगढ़ नगर निगम

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बृजराज सिंह राना ने जिलाधिकारी अलीगढ़ से मांग की है कि पिछले कई दिन से स्मार्ट सिटी में लगातार हो रही बारिश से अलीगढ़ का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। ऐसे में सभी अलीगढ़ के स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी किया जाना आवश्यक है।

रास्ते व सड़क नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के नाम पर खोदे जा चुके हैं। जिनमें पानी भरा हुआ है और लगातार शहर में चारों तरफ उन गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। आम जनजीवन का सड़क पर निकलना मौत के खतरे के बराबर है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम से बोला युवक- या तो गोली मार दो या सुरक्षा दो

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा जो शहर के चारों तरफ नयी आबादी हैं। वहां बारिश के चलते कई-कई फुट हुए जलभराव के चलते लोग खाने-पीने के लिए तरस रहे हैं। घरों में पानी भरा हुआ है लोग छतों पर रह रहे हैं। उनके जीवन की सुरक्षा एवं उनके खान-पान की व्यवस्था प्रशासन अविलंब करें।

जबकि अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम द्वारा जो दस-दस परसेंट टैक्स बढ़ाए गए। स्मार्ट सिटी के नाम पर जो सरकार से पैसा आया उसके प्रयोग में जो भ्रष्टाचार हुआ उसकी जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से करायी जाए ।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव राजभवन पहुंचे, आजम पर लग रहे मुकदमों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की